हरियाणा में बेटे ने सौतेली मां से की शादी, पिता की शिकायत पर पुलिस जांच में जुटी
हरियाणा के नूंह में अनोखी प्रेम कहानी
मां और बेटे का रिश्ता हमेशा से पवित्र माना जाता है, लेकिन कुछ लोग इसे कलंकित करने से नहीं चूकते। हरियाणा के नूंह से एक ऐसा ही मामला सामने आया है। यहां एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की मृत्यु के बाद दूसरी शादी की। लेकिन जब उसे पता चला कि उसकी नई पत्नी को उसका ही बेटा भगा ले गया है, तो वह हैरान रह गया। पीड़ित ने इस मामले की शिकायत पुलिस में दर्ज कराई है, और अब पुलिस इसकी जांच कर रही है। इस घटना ने पूरे गांव में चर्चा का विषय बना दिया है।
सूत्रों के अनुसार, पहले बेटे ने अपनी सौतेली मां को कोर्ट ले जाकर वहां शादी कर ली। इसके बाद दोनों फरार हो गए। पिता ने पुलिस में शिकायत की है, लेकिन पुलिस का कहना है कि दोनों बालिग हैं।
पीड़ित ने बताया कि उसकी पहली पत्नी की मृत्यु के बाद उसने दूसरी शादी की थी। इसके बाद वह अपने नाबालिग बेटे के साथ रहने लगा। इसी दौरान बेटे और सौतेली मां के बीच प्रेम संबंध विकसित हो गए। दोनों ने घर से भागकर शादी करने का निर्णय लिया, और इस बारे में परिवार को कोई जानकारी नहीं दी। दोनों घर से गहने और अन्य कीमती सामान लेकर फरार हो गए।
पिता ने कहा कि उसका बेटा हमेशा अपनी सौतेली मां के प्रति सम्मान दिखाता था, लेकिन अचानक दोनों के बीच प्रेम संबंध कैसे बने, यह समझ से परे है। पिता ने पुलिस को बताया कि दोनों घर से 30 हजार रुपए, गहने और अन्य कीमती सामान लेकर भाग गए।
पुलिस का बयान
जब पिता अपनी पत्नी और बेटे की शिकायत लेकर पुलिस के पास गया, तो पुलिस ने बताया कि बेटा नाबालिग है, इसलिए उनकी कोर्ट में हुई शादी अवैध है। हालांकि, पुलिस ने पिता के दावे को खारिज करते हुए कहा कि दोनों ने कोर्ट में अपने बालिग होने के सबूत पेश किए हैं और अब उनकी शादी वैध है। पुलिस ने इस मामले की जांच जारी रखने का आश्वासन दिया है।