×

हरियाणा पुलिस में 5500 कॉन्स्टेबल पदों के लिए भर्ती की प्रक्रिया शुरू

हरियाणा पुलिस ने 2026 के लिए 5500 कॉन्स्टेबल पदों की भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। आवेदन प्रक्रिया 11 जनवरी से शुरू होगी और अंतिम तिथि 25 जनवरी है। इस भर्ती में पुरुष और महिला दोनों उम्मीदवारों के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। जानें पात्रता, चयन प्रक्रिया और अन्य महत्वपूर्ण जानकारी के बारे में।
 

हरियाणा पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती 2026

हरियाणा पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती 2026Image Credit source: Getty image


हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) ने हरियाणा पुलिस में कॉन्स्टेबल के 5500 पदों के लिए भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। आवेदन प्रक्रिया 11 जनवरी 2026 से शुरू होगी और अंतिम तिथि 25 जनवरी रात 11:59 बजे तक है। यह भर्ती हरियाणा के युवाओं के लिए एक सुनहरा अवसर है।


आइए जानते हैं कि इस भर्ती के लिए कौन आवेदन कर सकता है और चयन प्रक्रिया क्या होगी।


भर्ती की जानकारी


नोटिफिकेशन के अनुसार, कुल 5500 पदों में से 4500 पुरुष कांस्टेबल (सामान्य ड्यूटी) के लिए, 600 महिला कांस्टेबल (सामान्य ड्यूटी) के लिए और 400 पुरुष कांस्टेबल (सरकारी रेलवे पुलिस) के लिए हैं।


आवेदन की योग्यता


हरियाणा पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती 2026 के लिए 12वीं पास युवा आवेदन कर सकते हैं, बशर्ते कि उन्होंने 10वीं कक्षा में संस्कृत या हिंदी विषय पढ़ा हो। आयु सीमा 18 से 25 वर्ष है, जिसमें आरक्षित वर्ग के लिए छूट दी जाएगी।


फिजिकल मानकों के अनुसार, पुरुषों की ऊंचाई 170 सेमी और महिलाओं की 158 सेमी होनी चाहिए। पुरुषों के लिए छाती का माप 83 सेमी (बिना फुलाए) होना आवश्यक है। आरक्षित वर्ग के लिए 2 सेमी की छूट दी जाएगी।


चयन प्रक्रिया


चयन प्रक्रिया में, योग्य उम्मीदवारों को शारीरिक परीक्षण के लिए बुलाया जाएगा। पुरुषों को 12 मिनट में 2.5 किमी दौड़ना होगा, जबकि महिलाओं को 6 मिनट में 1 किमी दौड़ना होगा। इसके बाद, सफल उम्मीदवारों को सामान्य पात्रता परीक्षा (ज्ञान परीक्षण) में भाग लेना होगा।


इसके अतिरिक्त, NCC सर्टिफिकेट धारकों को 3 अंक और EWS उम्मीदवारों को 2.5 अंक का वेटेज दिया जाएगा।


ये भी पढ़ें-UP Police Constable Bharti 2026: यूपी पुलिस में 32,679 कॉन्स्टेबलों की भर्ती, UPPPRB ने जारी किया नोटिफिकेशन, 30 जनवरी तक करें आवेदन