हरमनप्रीत कौर ने पाकिस्तान के साथ हैंडसेक पर दिया बयान
भारत और पाकिस्तान के बीच टी20 विश्व कप 2026 का मुकाबला
हरमनप्रीत कौर: आज भारतीय महिला क्रिकेट टीम का मुकाबला आईसीसी महिला टी20 विश्व कप 2026 में पाकिस्तान के खिलाफ होना है। इस मैच से पहले, भारत और पाकिस्तान के खिलाड़ियों के बीच हैंडसेक नहीं हुआ है। यह सिलसिला भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव द्वारा एशिया कप 2025 में शुरू किया गया था, जिसके बाद से दोनों देशों के खिलाड़ियों के बीच कोई हैंडसेक नहीं हुआ है।
अब, आज के मैच से पहले एक बार फिर यह सवाल उठ रहा है कि क्या दोनों टीमों के बीच हैंडसेक होगा? इस पर भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने अपनी राय दी है।
हरमनप्रीत कौर का बयान
टी20 विश्व कप 2026 के इस महत्वपूर्ण मैच से पहले, प्रेस कॉन्फ्रेंस में हरमनप्रीत कौर से पूछा गया कि क्या खिलाड़ी हैंडसेक करेंगे। उन्होंने स्पष्ट किया कि वे केवल क्रिकेट पर ध्यान केंद्रित करना चाहती हैं और अन्य मुद्दों पर बात नहीं करना चाहतीं। उन्होंने संकेत दिया कि टीम इंडिया पाकिस्तान की खिलाड़ियों के साथ हैंडसेक नहीं करेगी।
हरमनप्रीत कौर ने कहा कि
“हम यहां क्रिकेट खेलने आए हैं और हम केवल क्रिकेट के बारे में बात करेंगे। क्रिकेट के अलावा हम किसी अन्य विषय पर चर्चा नहीं करना चाहेंगे। क्रिकेट हमेशा से हमारा सपना रहा है और हम सिर्फ इसी पर ध्यान केंद्रित करते हैं। हम पाकिस्तान के खिलाफ इस मैच को एक सामान्य मुकाबले की तरह देख रहे हैं।”
HARMANPREET KAUR ON HANDSHAKE WITH PAKISTAN.
“We are here for cricket and we only talk about cricket. Except cricket we don’t talk anything and I don’t even think we know anything except cricket. Cricket has been our dream from day one and we only discuss cricket and for… pic.twitter.com/Ig886ROSCQ
— Maina Singh June 13, 2026
हरमनप्रीत कौर ने मैच के दबाव को स्वीकार किया
भारतीय महिला टीम की कप्तान ने भारत और पाकिस्तान के बीच मैच के दबाव को स्वीकार किया। अब तक दोनों टीमों के बीच 16 टी20 मुकाबले हो चुके हैं, जिनमें भारत ने 13 और पाकिस्तान ने 3 मैच जीते हैं। इस शानदार रिकॉर्ड के बावजूद, हरमनप्रीत कौर ने कहा कि
“मैंने एक प्रशंसक के रूप में दबाव महसूस किया है और अब खेलते हुए अधिक दबाव महसूस हो रहा है। हम सभी को मैच का आनंद लेने के लिए कहते हैं। पहला मैच राह तय करता है और हम पिछले वनडे वर्ल्ड कप के सकारात्मक नजरिए के साथ आगे जाना चाहते हैं।”
Harmanpreet Kaur on whatever India will do Handshake with Pakistan or not. pic.twitter.com/fPvkIz3HL2
— Qamar. June 13, 2026