सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो ने उठाए रिश्तों के प्रति गंभीर सवाल
समाज की गिरती संवेदनशीलता
लखनऊ। समाज की दिशा क्या है? क्या हम सच में आधुनिक हो गए हैं, या फिर हमारी सोच में गिरावट आ गई है? हाल ही में सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो ने इन सवालों को जन्म दिया है।
इस वायरल वीडियो में एक बेटी अपनी विधवा मां से कहती है कि वह अपनी स्थिति का फायदा उठाकर किसी अमीर बुजुर्ग से शादी कर ले, ताकि उसे एक समृद्ध पिता मिल सके। यह बयान सुनकर हर कोई हैरान रह गया है।
बेटी का यह कहना कि मां को अमीर बुजुर्ग से शादी कर लेनी चाहिए, बेहद चौंकाने वाला है। इस घटना की सबसे दुखद बात यह है कि यह एक बेटी द्वारा अपनी मां के सामने कहा गया है, जबकि उनके पीछे उनके पिता की तस्वीर लटकी हुई है।
अगर पिता यह सब देख पाते, तो निश्चित रूप से सोचते कि उनकी परवरिश में ऐसा मोड़ कैसे आया। यह मामला आज के समाज में रिश्तों की संवेदनशीलता और बदलती सोच को दर्शाता है। इस वीडियो की वास्तविकता और स्थान की पुष्टि नहीं हो पाई है।
कितनी घटिया मानसिकता की लड़की है….
— Dinesh shukla (Journalist)
बहुत शर्मनाक !!!
विधवा होने का कुछ तो फायदा उठाओ, मम्मी कोई अमीर बुड्ढा पकड़ लो, इस बुढ़ापेपन का फायदा उठाओ और मुझे एक अमीर बाप दे दो !!
यह वक्तव्य एक बेटी अपने विधवा मां से कह रही है!!
हमारा समाज कहां जा रहा है???(@Dinehshukla)
एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि पिता की मौत का मजाक बनाना और पैसे के लिए मां को सलाह देना बेहद शर्मनाक है। क्या यह लड़की सोचती है कि पैसे के लिए वह अपनी मां को किसी अमीर व्यक्ति के पास भेज देगी? यह स्थिति बेहद चिंताजनक है।
दूसरे यूजर ने टिप्पणी की कि यह एक प्रकार का छद्म नारीवाद है। लड़की का कहना है कि मां को अमीर बुजुर्ग से शादी करनी चाहिए, यह दर्शाता है कि समाज किस दिशा में जा रहा है।