सोलन रेप केस: हिमाचल बीजेपी अध्यक्ष के भाई की गिरफ्तारी
महिला पुलिस थाना में मामला दर्ज
महिला पुलिस थाना.
हिमाचल प्रदेश में बीजेपी अध्यक्ष राजीव बिंदल के भाई रामकुमार बिंदल को सोलन में एक रेप मामले में गिरफ्तार किया गया है। सोलन के एसपी गौरव सिंह ने इस गिरफ्तारी की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पीड़िता को कोर्ट में पेश किया गया है और उसके बयान दर्ज किए गए हैं। पुलिस मामले की निष्पक्ष और गहन जांच कर रही है।
गौरव सिंह ने कहा कि महिला ने पुलिस थाना महिला में शिकायत दर्ज कराई थी। उसने बताया कि वह लंबे समय से बीमारी से पीड़ित थी और वैज्ञानिक चिकित्सा से उपचार कराने के बावजूद उसे कोई राहत नहीं मिली। 7 अक्टूबर को वह सोलन के ओल्ड बस स्टैंड के पास एक वैद के पास गई थी।
महिला की शिकायत में क्या था?
महिला के अनुसार, वहां एक व्यक्ति ने उससे पूछा कि वह कहां से आई है। जानकारी लेने के बाद, उसने उसे जांच के लिए बैठा दिया। फिर उस व्यक्ति ने पीड़िता का हाथ पकड़कर नसें दबाना शुरू कर दिया और यौन समस्याओं के बारे में पूछने लगा।
महिला ने कहा कि उसने अपनी बीमारी के बारे में पूरी जानकारी दी। उस पर आरोपी ने आश्वासन दिया कि वह उसे 100% ठीक कर देगा और इस संबंध में एक बुक भी दिखाई। इसके बाद, उसने जांच करते समय प्राइवेट पार्ट चेक करने की बात कही, जिसे महिला ने मना कर दिया, लेकिन आरोपी ने गलत तरीके से उसके साथ व्यवहार किया।
महिला ने थाने में दी शिकायत
पीड़िता ने आरोपी को धक्का देकर बाहर निकली और फिर सोलन थाना में मामला दर्ज कराया। उसका बयान कोर्ट में भी दर्ज किया गया है। घटनास्थल का निरीक्षण एसएफएसएल जुन्गा की टीम द्वारा किया गया है। एसपी गौरव सिंह ने बताया कि तकनीकी साक्ष्य का भी विश्लेषण किया गया है। पुलिस ने रामकुमार बिंदल को गिरफ्तार कर लिया है, जिसे कोर्ट में पेश किया जाएगा। मामले की आगे की जांच जारी है.