साकिब हुसैन: आईपीएल में धमाल मचाने वाला बिहार का सितारा
साकिब हुसैन कौन हैं:
आईपीएल 2026 में आज सनराइजर्स हैदराबाद का मुकाबला राजस्थान रॉयल्स से हुआ, जो लगातार चार मैच जीतकर आ रही थी। SRH ने इस मैच में प्रफुल्ल हिंगे और साकिब हुसैन को डेब्यू का मौका दिया। इन दोनों खिलाड़ियों ने मिलकर राजस्थान रॉयल्स की बल्लेबाजी को ध्वस्त कर दिया। साकिब हुसैन ने 4 ओवर में केवल 24 रन देकर 4 विकेट लिए।
साकिब हुसैन ने राजस्थान रॉयल्स को किया कमजोर
साकिब हुसैन ने अपने पहले ओवर में यशस्वी जायसवाल को आउट किया। जब उन्होंने अपने दूसरे स्पेल में गेंदबाजी की, तो उन्होंने पहले से भी ज्यादा प्रभावी प्रदर्शन किया। इस ओवर में उन्होंने फरेरा को पवेलियन भेजा। इसके बाद, उन्होंने अपने चौथे ओवर की अंतिम दो गेंदों पर जोफ्रा आर्चर और रवि बिश्नोई को भी आउट किया।
माँ ने बेटे के सपनों के लिए गहने बेचे
साकिब हुसैन का जन्म 14 दिसंबर, 2004 को बिहार के गोपालगंज में हुआ। उनके पिता खेती करते थे, लेकिन घुटने में दर्द के कारण उन्हें खेती छोड़नी पड़ी, जिससे परिवार की आर्थिक स्थिति खराब हो गई। साकिब के पास क्रिकेट खेलने के लिए जूते नहीं थे। उनकी माँ ने उन्हें जूते दिलाने के लिए अपने गहने तक बेच दिए। परिवार चाहता था कि साकिब आर्मी जॉइन करें, लेकिन उन्होंने क्रिकेट को चुना। सनराइजर्स हैदराबाद की मालिक काव्या मारन ने आईपीएल 2026 के मेगा ऑक्शन में उन्हें 30 लाख में अपनी टीम में शामिल किया।