सहारनपुर रेलवे स्टेशन पर बच्ची के अपहरण का मामला
सहारनपुर जंक्शन पर चौंकाने वाली घटना
सहारनपुर जंक्शन रेलवे स्टेशन से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। हावड़ा-अमृतसर मेल ट्रेन के स्लीपर कोच में एक महिला अपने पति और दो साल की बेटी के साथ रात के समय चढ़ती है। ट्रेन में चढ़ते ही वे सभी सो जाते हैं। अचानक रात 12:30 बजे ट्रेन में हड़कंप मच जाता है। जीआरपी के अधिकारियों ने दंपत्ति से पूछा कि क्या हुआ। उन्होंने बताया कि उनकी 2 साल की बच्ची का अपहरण कर लिया गया है।
दंपत्ति ने जीआरपी को बताया कि जब ट्रेन सहारनपुर रेलवे स्टेशन पर पहुंची, तब दो बुर्का पहने महिलाओं ने उनकी बच्ची का अपहरण कर लिया। पुलिस ने तुरंत सहारनपुर रेलवे स्टेशन पर पहुंचकर मामले की जानकारी ली।
यह घटना ट्रेन नंबर 13005 हावड़ा मेल की है। दंपत्ति धामपुर से चढ़े थे और उनकी बच्ची को कोई चुरा कर ले गया। जब वे जगाधरी स्टेशन पर जागे, तो देखा कि उनकी बच्ची गायब है। उन्होंने तुरंत जगाधरी रेलवे पुलिस को सूचित किया। जांच में पता चला कि उनकी बेटी को सहारनपुर रेलवे स्टेशन पर दो बुर्का पहने महिलाओं ने उठाया था।
पीड़ित महिला ने बताया कि उसका नाम नेहा है और वह पंजाब की निवासी है। वह अपने पति और बेटी के साथ रात 11 बजे धामपुर से ट्रेन में चढ़ी थी। उन्होंने गलती से रिजर्वेशन कोच में चढ़कर सो गए। जब उनकी आंख खुली, तो उनकी बच्ची नायरा पास नहीं थी।
महिला ने बताया कि जब उन्होंने पुलिस को जानकारी दी, तो एक व्यक्ति ने बताया कि एक महिला उनकी बच्ची को गोद में लेकर सहारनपुर रेलवे स्टेशन पर उतर गई। पुलिस ने सहारनपुर में फोन कर पूरी जानकारी दी। फिर दंपत्ति ने पुलिस के साथ मिलकर सीसीटीवी फुटेज देखा जिसमें दो महिलाएं उनकी बेटी को लेकर जाती दिख रही थीं।