×

समाजवादी पार्टी के नेता प्रतीक यादव का आकस्मिक निधन

समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव के छोटे पुत्र प्रतीक यादव का आकस्मिक निधन हो गया। 38 वर्षीय प्रतीक की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पारिवारिक सूत्रों के अनुसार, वह पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ थे। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही उनकी मृत्यु के कारणों का पता चलेगा।
 

प्रतीक यादव का निधन

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के संस्थापक और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे प्रतीक यादव का बुधवार को अचानक निधन हो गया। 38 वर्षीय प्रतीक की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें तड़के लखनऊ के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। अभी तक उनकी मृत्यु के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पार्थिव शरीर का पोस्टमार्टम किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय में किया जाएगा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मृत्यु के कारणों का खुलासा होगा।


पोस्टमार्टम के बाद स्थिति स्पष्ट होगी

अस्पताल प्रशासन ने शव को पोस्टमार्टम के लिए KGMU भेज दिया है। इस समय परिवार या अस्पताल की ओर से आधिकारिक तौर पर मृत्यु का कारण नहीं बताया गया है। पारिवारिक सूत्रों के अनुसार, प्रतीक पिछले कुछ दिनों से बीमार थे, लेकिन बीमारी की प्रकृति की पुष्टि नहीं हो पाई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मृत्यु के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा।