शिवपुरी में सुहागरात पर पति को पता चला पत्नी का राज, दर्ज कराई शिकायत
शिवपुरी में अनोखी घटना
मध्यप्रदेश के शिवपुरी में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी को सुहागरात के दिन देखकर चौंक गए और तुरंत डॉक्टर के पास पहुंचे। जांच के दौरान जो तथ्य सामने आए, उन्हें सुनकर वह हैरान रह गए और पुलिस में अपनी पत्नी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। अब वह न्याय की मांग कर रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है।
शिकायतकर्ता पंखी जाटव ने कहा कि जिस महिला से उसकी शादी हुई, वह असल में किन्नर है। यह जानकारी उसे सुहागरात के दौरान मिली। पंखी ने रात 12 बजे अपने ससुर को फोन किया और अपनी नाराजगी जताई, लेकिन ससुर ने कोई कार्रवाई नहीं की। कुछ दिनों बाद, पंखी ने अपनी पत्नी मनीषा को मायके भेज दिया।
मनीषा की पहचान किन्नर के रूप में सुहागरात के दिन हुई। इसके बाद पंखी ने अपने भाई और बहन को इस बारे में बताया और मनीषा को अस्पताल ले जाकर चेकअप कराया। डॉक्टर ने पुष्टि की कि मनीषा किन्नर है। इसके बाद उसे मायके भेज दिया गया।
पंखी ने कुछ महीने पहले पत्नी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी, लेकिन आरोपों का कोई ठोस सबूत नहीं मिला। थाना प्रभारी सुनील राजपूत ने बताया कि पति-पत्नी को कुटुम्ब न्यायालय जाने की सलाह दी गई है, जहां तलाक की प्रक्रिया शुरू की जा सकती है। वहीं, मनीषा ने भी अपने पति के खिलाफ महिला प्रकोष्ठ में आवेदन दिया है और पति के साथ रहने की इच्छा जताई है।