शरीर पर शुभ चिह्न: भाग्य और समृद्धि के संकेत
शरीर पर शुभ चिह्नों का महत्व
सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार, शरीर के विभिन्न अंगों की आकृति, रंग, चिह्न और तिल से शुभ और अशुभ संकेतों का पता लगाया जा सकता है। इन चिह्नों के माध्यम से यह जानने में मदद मिलती है कि व्यक्ति की आर्थिक स्थिति, करियर, वैवाहिक जीवन और स्वास्थ्य कैसा रहेगा।
हाथों और पैरों के तलवों में शुभ चिह्नों की बात करें तो जिनकी हथेली में चक्र, मछली, ध्वज या शंख का निशान होता है, वे व्यक्ति धन और प्रसिद्धि प्राप्त करते हैं। वहीं, पैरों के तलवे में कमल का चिह्न या रथ होने से जातक को लोकप्रियता मिलती है। ऐसे लोग अध्यात्म और राजनीति में ऊंचे स्थान पर पहुंचते हैं।
पुरुषों के लिए भाग्यशाली शारीरिक लक्षण
सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार, जिनकी पीठ कछुए की तरह उभरी होती है, वे बहुत भाग्यशाली माने जाते हैं। इसके अलावा, कुछ अन्य चिह्न भी हैं जो व्यक्ति के भाग्यशाली होने का संकेत देते हैं।
जिनके हाथ की हथेली के बीच में तिल होता है, छाती चौड़ी और नाक लंबी होती है, तर्जनी उंगली बड़ी होती है, छाती पर घने बाल होते हैं, पैरों में कमल, रथ या बाण जैसे चिन्ह होते हैं, हाथ में 6 उंगलियां होती हैं, और नाभि गहरी और गोल होती है।
महिलाओं के लिए शुभ शारीरिक लक्षण
सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार, गोल चेहरे, चमकदार त्वचा और लंबी गर्दन वाली महिलाएं बहुत भाग्यशाली होती हैं। उनके हाथों और पैरों के तलवे लालिमा लिए होते हैं और बहुत कोमल होते हैं।
इसके अलावा, पैरों के तलवे में कमल, शंख या चक्र का निशान, चौड़ा और गोल अंगूठा, माथे पर त्रिशूल का निशान, माथे के दाहिनी ओर तिल, होंठों के ऊपर तिल, दाहिने कंधे पर तिल और हथेली के बीच में तिल होना भी शुभ माना जाता है।