विश्व विज्ञान दिवस 2025: साइंटिस्ट बनने के लिए सर्वश्रेष्ठ कॉलेज
विश्व विज्ञान दिवस का महत्व
आज विश्व विज्ञान दिवस है.
Image Credit source: getty images
हर साल 10 नवंबर को मनाया जाने वाला वर्ल्ड साइंस डे विज्ञान के महत्व और इसके समाज पर प्रभाव के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए समर्पित है। इसका मुख्य उद्देश्य विज्ञान और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में शिक्षा और अनुसंधान को बढ़ावा देना है। आइए जानते हैं भारत के उन शीर्ष तीन कॉलेजों के बारे में जो विज्ञान की पढ़ाई के लिए सबसे अच्छे माने जाते हैं। 12वीं के बाद साइंटिस्ट बनने के इच्छुक छात्र इन संस्थानों से शिक्षा प्राप्त कर सकते हैं।
वर्ल्ड साइंस डे की शुरुआत 10 नवंबर 2001 को हुई थी, जब यूनेस्को ने इसे आधिकारिक रूप से मनाने का निर्णय लिया। पहला विश्व विज्ञान दिवस 2002 में मनाया गया था। तब से हर साल यह दिन मनाया जाता है।
भारतीय विज्ञान संस्थान (IISc), बेंगलुरु
जो छात्र विज्ञान स्ट्रीम से पढ़ाई कर रहे हैं और वैज्ञानिक बनना चाहते हैं, उनके लिए भारतीय विज्ञान संस्थान (IISc), बेंगलुरु एक उत्कृष्ट विकल्प है। इसे भारत का सबसे अच्छा विज्ञान कॉलेज माना जाता है। यहां छात्र B.Sc. (Research), एकीकृत एमएससी, और पीएचडी की डिग्री प्राप्त कर सकते हैं। यहां दाखिला जेईई एडवांस के माध्यम से होता है।
भारतीय विज्ञान शिक्षा और अनुसंधान संस्थान
भारतीय विज्ञान शिक्षा और अनुसंधान संस्थान (IISERs) के केंद्र पुणे, भोपाल, मोहाली, तिरुवनंतपुरम, कोलकाता, बेरहामपुर, और तिरुपति में स्थित हैं। यह भारत का दूसरा सबसे अच्छा विज्ञान कॉलेज है। 12वीं के बाद छात्र यहां BS-MS डुअल डिग्री (5 साल का रिसर्च कोर्स) कर सकते हैं। यहां दाखिला IISER एप्टीट्यूड टेस्ट, जेईई एडवांस, और इंस्पायर स्कॉलरशिप के माध्यम से होता है।
राष्ट्रीय विज्ञान शिक्षा और अनुसंधान संस्थान, भुवनेश्वर
राष्ट्रीय विज्ञान शिक्षा और अनुसंधान संस्थान, भुवनेश्वर (NISER) भारत का तीसरा सबसे अच्छा विज्ञान कॉलेज है। यह संस्थान भारत सरकार के परमाणु ऊर्जा विभाग द्वारा संचालित किया जाता है। छात्र यहां से Integrated M.Sc. (5 साल) का कोर्स कर सकते हैं। यहां पर एडमिशन नेशनल एंट्रेंस स्क्रीनिंग टेस्ट (NEST) के माध्यम से होता है।
अन्य कॉलेज जहां साइंस की पढ़ाई कर सकते हैं
इसके अलावा, जेईई एडवांस परीक्षा पास करने वाले छात्र दिल्ली, मुंबई, मद्रास, कानपुर, और खड़गपुर जैसे संस्थानों में भी पढ़ाई कर सकते हैं। इन कॉलेजों में भी विज्ञान से संबंधित कई कोर्स उपलब्ध हैं, जो वैज्ञानिक अनुसंधान पर केंद्रित हैं।
इन कॉलेजों में विज्ञान से संबंधित अन्य कोर्स और एडमिशन की जानकारी के लिए छात्र संबंधित संस्थान की आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं।