×

विपक्षी सांसदों का संसद में राम मंदिर चढ़ावे की चोरी पर प्रदर्शन

कांग्रेस, समाजवादी पार्टी और अन्य विपक्षी दलों के सांसदों ने संसद परिसर में राम मंदिर में श्रद्धालुओं के चढ़ावे की चोरी के मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की। उन्होंने छात्रों के खिलाफ की गई पुलिस कार्रवाई का भी विरोध किया। जानें इस प्रदर्शन के पीछे की पूरी कहानी और सांसदों की मांगें।
 

संसद परिसर में विपक्ष का प्रदर्शन

नई दिल्ली, चार अगस्त: कांग्रेस, समाजवादी पार्टी (सपा) और अन्य विपक्षी दलों के सांसदों ने मंगलवार को संसद परिसर में एकत्र होकर अयोध्या के राम मंदिर में श्रद्धालुओं के चढ़ावे की कथित चोरी के मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की। सांसदों ने मकर द्वार के पास हाथों में तख्तियां लेकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। उन्होंने ‘चंदा चोर कहां मिलेंगे, भाजपा के दफ्तर में’, ‘चंदा चोर, गद्दी छोड़’ और ‘अमित शाह जवाब दो’ जैसे नारे लगाए।


प्रदर्शन में शामिल सांसदों ने जोर देकर कहा कि राम मंदिर में श्रद्धालुओं द्वारा चढ़ाए गए चढ़ावे की चोरी की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए। इसके अलावा, उन्होंने राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) में अनियमितताओं के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर की गई पुलिस कार्रवाई का भी विरोध किया और गृह मंत्री अमित शाह से स्पष्टीकरण की मांग की।