वजन बढ़ाने के लिए प्रभावी घरेलू उपाय
वजन बढ़ाने में आहार का महत्व
वजन बढ़ाने में आहार की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होती है। अक्सर लोग जंक फूड और फास्ट फूड का सेवन शुरू कर देते हैं, जो चर्बी तो बढ़ाते हैं, लेकिन स्वास्थ्य के लिए हानिकारक होते हैं। इसलिए, ऐसे खाद्य पदार्थों का चयन करना चाहिए जो स्वास्थ्यवर्धक हों। आइए जानते हैं कुछ ऐसे खाद्य पदार्थों के बारे में, जिनका सेवन करने से आपका वजन एक महीने में काफी बढ़ सकता है। वजन बढ़ने के पीछे जेनेटिक समस्याएं, सही खानपान की कमी, हार्मोनल बदलाव आदि मुख्य कारण हो सकते हैं। कई बार लोग अधिक खाने के बावजूद वजन नहीं बढ़ा पाते हैं।
मोटापे की समस्या
हमेशा यह सुनने को मिलता है कि लोग मोटापे से परेशान हैं और इससे छुटकारा पाने के लिए कई उपाय करते हैं। वहीं, कुछ लोग ऐसे भी हैं जो दुबलेपन और घटते वजन से चिंतित हैं।
वजन बढ़ाने के उपाय
शहद और गर्म दूध: गर्म दूध के साथ शहद का सेवन करने से वजन तेजी से बढ़ता है। सोने से पहले या नाश्ते में एक चम्मच शहद के साथ गर्म दूध का सेवन करें। यह न केवल वजन बढ़ाने में मदद करता है, बल्कि पाचन को भी सुधारता है।
मुनक्का: रोजाना 10-12 मुनक्का रात को गर्म पानी में भिगोकर रखें। अगले दिन इसका पानी पिएं और मुनक्का भी खाएं। इससे कुछ ही दिनों में आपको परिणाम दिखने लगेगा।
मेथी दाने: 2 चम्मच मेथी दाने को एक गिलास पानी में 5 घंटे के लिए भिगोकर रखें। फिर इसे छानकर 2 चम्मच शहद मिलाकर रोजाना पिएं।
चना: रात को सोने से पहले एक गिलास कच्चे दूध में एक मुट्ठी चने की दाल भिगोकर रखें। अगले दिन इसमें 5-6 किशमिश और मिश्री मिलाकर खाएं।
ड्राई फूट्स: रोजाना 4-5 काजू, 5-6 छुहारे और 2 बादाम को एक गिलास दूध में उबालें और फिर 2 चम्मच मिश्री मिलाकर सोने से पहले पिएं।
केला और दूध: केला और दूध वजन बढ़ाने में सहायक होते हैं। इसके लिए रोजाना खाली पेट 3-4 केले और आधा लीटर दूध का सेवन करें। कुछ ही दिनों में आपको फर्क दिखाई देगा।