लड़की ने आवारा कुत्तों के लिए दिखाई इंसानियत, वायरल हुआ वीडियो
इंसानियत की मिसाल: लड़की ने कुत्तों की मदद की
लड़की ने आवारा कुत्तों की मदद कर दिखाई इंसानियतImage Credit source: X/@Nargis_Bano78
सर्दी का मौसम केवल इंसानों के लिए नहीं होता, बल्कि जानवरों के लिए भी यह चुनौतीपूर्ण होता है। ठंड से बचने के लिए इंसान तो गर्म कपड़े पहन लेते हैं, लेकिन जानवरों के पास ऐसा कोई विकल्प नहीं होता। ऐसे में कुछ लोग होते हैं, जो इन आवारा जानवरों की मदद के लिए आगे आते हैं। हाल ही में एक ऐसा वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने लोगों का दिल जीत लिया है।
इस वीडियो में एक लड़की ठंड में कांपते आवारा कुत्तों की सहायता करती नजर आ रही है। वह ढेर सारी टी-शर्ट लेकर आई है और एक-एक करके कुत्तों को पहनाती जा रही है। आमतौर पर कुत्ते अनजान लोगों को देखकर भौंकते हैं, लेकिन इस लड़की के साथ ऐसा कुछ नहीं हुआ। कुत्ते खुशी-खुशी उसके पास आए और टी-शर्ट पहनने लगे। इस दौरान लड़की ने वीडियो बनाने वाले से पूछा कि क्या ये कुत्ते काटेंगे?
जागृति शर्मा की मानवता
यह वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर @Nargis_Bano78 द्वारा साझा किया गया है, जिसमें कैप्शन लिखा है, ‘इंसानियत वही है जो अपने लिए नहीं बल्कि दूसरों की खुशी के लिए जिए। ये हैं जागृति शर्मा, जो सैकड़ों आवारा कुत्तों की देखभाल कर रही हैं। इस ठंड में वह कुत्तों को टी-शर्ट पहनाकर उनकी मदद कर रही हैं, ताकि वे सर्दी से बच सकें।’
इस 46 सेकंड के वीडियो को अब तक 52 हजार से अधिक बार देखा जा चुका है, और सैकड़ों लोगों ने इसे लाइक किया है। कई लोगों ने इस पर अपनी प्रतिक्रियाएं भी दी हैं। किसी ने कहा, ‘इंसानियत का मतलब है दूसरों की मदद करना’, तो किसी ने कहा, ‘बहुत कम लोग होते हैं जो दूसरों की खुशी में अपनी खुशी ढूंढते हैं।’