लखनऊ में बिजली चोरी की जांच के दौरान पावर कॉरपोरेशन की टीम पर हमला
जानकीपुरम में बिजली चोरी की जांच पर हमला
लखनऊ: राजधानी के जानकीपुरम क्षेत्र से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां बिजली चोरी की जांच करने गई पावर कॉरपोरेशन की टीम पर स्थानीय दबंगों ने जानलेवा हमला किया। हमलावरों ने बिजली विभाग के कर्मचारियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
लखनऊ
जानकीपुरम में बिजली विभाग टीम पर हमला
बिजली चोरी की जांच करने गई थी टीम
हमलावरों ने टीम को दौड़ाकर पीटा
जेई पर छोड़ा गया पालतू कुत्ता
कुत्ते के हमले में जेई गंभीर घायल
हमले में कुल 5 बिजली कर्मी घायल
जेई अशोक कुमार ने पुलिस से की शिकायत
घटना का वीडियो सोशल… pic.twitter.com/JevlmdGj0U— भारत समाचार | Bharat Samachar (@bstvlive) May 28, 2026
जानकारी के अनुसार, जांच के दौरान आरोपियों ने टीम का विरोध करते हुए उन पर हमला कर दिया। स्थिति तब और गंभीर हो गई जब हमलावरों ने जांच टीम के प्रमुख जूनियर इंजीनियर (जेई) अशोक कुमार पर अपना पालतू कुत्ता छोड़ दिया। इस कुत्ते के हमले में जेई गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।
इस बर्बर हमले में जेई सहित कुल 5 बिजली कर्मचारी घायल हुए हैं। घटना के बाद, पीड़ित जेई अशोक कुमार ने स्थानीय थाने में आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने तहरीर और वायरल वीडियो के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है और हमलावरों की तलाश कर रही है।