लखनऊ में नाबालिग का अपहरण: आरोपी गिरफ्तार
नाबालिग का अपहरण और धर्म परिवर्तन का मामला
लखनऊ। मडियांव क्षेत्र में एक 15 वर्षीय नाबालिग का अपहरण, धर्म परिवर्तन और लव जिहाद का गंभीर मामला सामने आया है। पीड़ित के पिता ने इस घटना की लिखित शिकायत पुलिस में दर्ज कराई है। आरोपी का नाम कासिम खान है, जो मडियांव के खुदान का निवासी है।
जानकारी के अनुसार, नाबालिग 7 जून को शाम के समय सब्जी खरीदने निकली थी, तभी कासिम खान ने उसे जबरन चार पहिया वाहन में बिठा लिया। उसने नाबालिग को नशीला पदार्थ देकर चारबाग स्टेशन से दिल्ली ले जाने का प्रयास किया। आरोपी दिल्ली के जीबी रोड पर होटल बुक करने की योजना बना रहा था।
एक रिक्शा चालक ने सामाजिक कार्यकर्ताओं को इस संदिग्ध गतिविधि की सूचना दी, जिसके बाद कार्यकर्ताओं ने मौके पर पहुंचकर पूछताछ की और पुलिस को बुलाया। पुलिस ने दोनों को लाहौरी गेट थाने ले जाकर परिजनों को सूचित किया। 8 जून को पीड़ित परिवार दिल्ली पहुंचा और 9 जून की रात को नाबालिग को लखनऊ वापस लाया।
पीड़ित पिता ने बताया कि उन्होंने 7 जून की रात को मडियांव थाने में शिकायत दर्ज कराई थी, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। एसीपी अलीगंज ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।