लक्ष्मी नारायण योग 2025: 23 नवंबर को इन राशियों को मिलेगा विशेष लाभ
लक्ष्मी नारायण योग 2025
लक्ष्मी नारायण योग 2025Image Credit source: Unplash
लक्ष्मी नारायण योग 2025: ज्योतिष में बुध और शुक्र ग्रहों का विशेष महत्व है। ये ग्रह सुख, ऐश्वर्य, प्रेम और बुद्धि के प्रतीक माने जाते हैं। इनका गोचर जीवन पर गहरा प्रभाव डालता है। वर्तमान में बुध वृश्चिक राशि में हैं और 23 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे, जहां पहले से ही शुक्र विराजमान हैं। इस दिन दोनों ग्रहों की युति से लक्ष्मी नारायण योग का निर्माण होगा, जिससे तीन राशियों के जातकों को धन लाभ की संभावना है।
तुला राशि
तुला राशि के लिए यह योग अत्यंत शुभ साबित हो सकता है। इस समय जीवन में खुशहाली और मान-सम्मान में वृद्धि हो सकती है। भौतिक सुखों में भी वृद्धि संभव है।
कन्या राशि
कन्या राशि के जातकों के लिए यह योग करियर में नए अवसर लाने वाला हो सकता है। विदेश यात्रा का योग भी बन सकता है और संतान से संबंधित अच्छी खबरें मिल सकती हैं।
वृषभ राशि
वृषभ राशि के लिए लक्ष्मी नारायण योग लाभकारी साबित हो सकता है। करियर में सफलता और कार्यक्षेत्र में प्रशंसा मिलने की संभावना है। जीवनसाथी के साथ मतभेद भी समाप्त हो सकते हैं। इस समय काम में लापरवाही से बचें।
ये भी पढ़ें: चंद्र दर्शन 2025: कल किया जाएगा चंद्र दर्शन, जान लें पूजा विधि और महत्व
(यह जानकारी ज्योतिष शास्त्र के नियमों पर आधारित है। इसकी पुष्टि नहीं की जाती है.)