रियान पराग का ई-सिगरेट पीते हुए वीडियो वायरल, बीसीसीआई ले सकती है एक्शन
आईपीएल 2026 में रियान पराग की कप्तानी
रियान पराग: आईपीएल 2026 के 40वें मैच में पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच मुकाबला पंजाब में हुआ। इस मैच में राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। पंजाब किंग्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 4 विकेट के नुकसान पर 224 रन बनाए, जिसमें प्रभसिमरन सिंह और मार्कस स्टोयनिस ने अर्द्धशतक बनाए।
राजस्थान रॉयल्स ने 19.2 ओवर में 6 विकेट से जीत हासिल की। इस जीत के बीच रियान पराग का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रहा है।
रियान पराग का विवादास्पद वीडियो
राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह राजस्थान की बल्लेबाजी के दौरान ई-सिगरेट पीते हुए दिखाई दे रहे हैं। यह वीडियो फैंस और बीसीसीआई का ध्यान आकर्षित कर रहा है, जिससे रियान पराग मुश्किल में पड़ सकते हैं।
16वें ओवर के दौरान जब कैमरा ड्रेसिंग रूम की ओर घूमा, तो रियान पराग को ई-सिगरेट का सेवन करते हुए देखा गया। इस हरकत के कारण बीसीसीआई उनके खिलाफ कार्रवाई कर सकती है।
बीसीसीआई की संभावित कार्रवाई
बीसीसीआई इस मामले में रियान पराग के खिलाफ कार्रवाई कर सकती है। आईपीएल के नियमों के अनुसार, यह एक उल्लंघन है। आईपीएल के खिलाड़ियों और अधिकारियों के लिए आचार संहिता के कानून 2.2 के तहत यह खेल की प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाने का मामला बनता है।
बीसीसीआई रियान पराग को फटकार लगा सकती है और उनकी मैच फीस का कुछ हिस्सा काट सकती है। इसके अलावा, बीसीसीआई चाहती है तो रियान पराग पर कुछ मैचों का बैन भी लगा सकती है। हालांकि, अभी तक इस मामले में बीसीसीआई या आईपीएल गर्वनिंग कमेटी का कोई निर्णय नहीं आया है.