राष्ट्रपति मुर्मू का झारखंड दौरा: पूजा और दीक्षांत समारोह की तैयारी
राष्ट्रपति का झारखंड दौरा
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के 10 और 11 जून को झारखंड में होने वाले दौरे की तैयारियां तेजी से चल रही हैं। इस संबंध में एक अधिकारी ने शुक्रवार को जानकारी दी।
मुर्मू 10 जून को देवघर पहुंचेंगी, जहां वह 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक, बाबा बैद्यनाथ धाम में पूजा-अर्चना करेंगी।
इसके बाद, 11 जून को वह देवघर में अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के पहले दीक्षांत समारोह में भाग लेंगी।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 12 जुलाई 2022 को देवघर एम्स में अंत: रोगी विभाग (आईपीडी) और ऑपरेशन थिएटर की सेवाएं राष्ट्र को समर्पित की थीं।
मुख्य सचिव अलका तिवारी ने बृहस्पतिवार को राष्ट्रपति के दौरे की तैयारियों की समीक्षा की। बैठक में तिवारी ने निर्बाध विद्युत आपूर्ति, राष्ट्रपति के मार्ग पर उचित रोशनी, सड़कों की सफाई और बुनियादी ढांचे के रखरखाव पर जोर दिया।
मुर्मू के दौरे को ध्यान में रखते हुए सुरक्षा व्यवस्था को भी मजबूत किया गया है। एक आधिकारिक बयान के अनुसार, पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) अनुराग गुप्ता ने कहा कि व्यवस्थाओं की निगरानी के लिए चार वरिष्ठ भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) अधिकारियों को तैनात किया जाएगा।