राजकुमार राव और पत्रलेखा बने माता-पिता, चौथी शादी की सालगिरह पर मिली खुशखबरी
बॉलीवुड कपल का नया सफर
विक्की कौशल और कैटरीना कैफ के बाद, अब एक और बॉलीवुड जोड़ा पेरेंट बन गया है। राजकुमार राव और पत्रलेखा के घर एक नन्ही किलकारी गूंजी है। शादी के चार साल बाद, इस जोड़े ने अपने पहले बच्चे का स्वागत किया है। दोनों अब एक प्यारी बेटी के माता-पिता बन गए हैं। राजकुमार राव ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए अपने फैंस के साथ यह खुशखबरी साझा की।
राजकुमार ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट में बताया कि वह और पत्रलेखा अब बेबी गर्ल के पेरेंट्स हैं। उन्होंने अपने पोस्ट के कैप्शन में लिखा कि उनकी चौथी शादी की सालगिरह पर उन्हें जिंदगी का सबसे बड़ा तोहफा मिला है।
चौथी एनिवर्सरी का जश्न
इस कपल के इस पोस्ट पर बॉलीवुड के कई सितारों और उनके फैंस ने ढेर सारा प्यार बरसाया है। उनके इंस्टाग्राम पर शुभकामनाओं की बाढ़ आ गई है। उल्लेखनीय है कि आज 15 नवंबर को राजकुमार राव और पत्रलेखा की शादी को चार साल पूरे हुए हैं।
इस साल जुलाई में, कपल ने अपने फैंस के साथ अपनी गुड न्यूज साझा की थी। राजकुमार ने एक प्यार भरा पोस्ट शेयर किया था, जिसमें पेस्टल-टोन वाली तस्वीर में फूलों की माला और पालना दिखाया गया था, जिस पर 'बेबी ऑन द वे' लिखा था और उनके नाम – पत्रलेखा और राजकुमार – नीचे लिखे हुए थे।
कपल की मुलाकात एक फिल्म के सेट पर हुई थी और उन्होंने शादी से पहले कई सालों तक एक-दूसरे को डेट किया। लंबे समय तक रिश्ते में रहने के बाद, राजकुमार राव और पत्रलेखा ने 15 नवंबर, 2021 को शादी के बंधन में बंधने का फैसला किया।