×

योगी आदित्यनाथ ने महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने गांधी जी के आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया, जिससे एक समृद्ध और न्यायपूर्ण भारत का निर्माण हो सके। इस अवसर पर उन्होंने बापू के सत्यनिष्ठ आचरण और अहिंसा की साधना की सराहना की।
 

महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि दी। उन्होंने गांधी जी के आदर्शों को अपनाने का आह्वान करते हुए एक समृद्ध, न्यायपूर्ण और विकसित भारत के निर्माण में योगदान देने की बात कही।


योगी आदित्यनाथ ने ‘एक्स’ पर साझा किए गए एक पोस्ट में लिखा, ‘‘महात्मा गांधी जी की पुण्यतिथि पर उन्हें शत-शत नमन।’’ उन्होंने आगे कहा, ‘‘बापू का सत्यनिष्ठ आचरण, अहिंसा की उनकी अडिग साधना और मानवता के प्रति उनकी गहरी करुणा हमेशा पूरी दुनिया को रोशन करती रहेगी।’’


मुख्यमंत्री ने सभी से आग्रह किया, ‘‘आइए, बापू के आदर्शों को अपनाकर समृद्ध, न्यायपूर्ण और विकसित भारत के निर्माण में अपना सर्वश्रेष्ठ योगदान दें।’’ उल्लेखनीय है कि महात्मा गांधी की हत्या 1948 में आज ही के दिन नाथूराम गोडसे द्वारा की गई थी।