यूपी बोर्ड 10वीं सोशल साइंस मॉडल पेपर: परीक्षा की तैयारी के लिए महत्वपूर्ण प्रश्न
यूपी बोर्ड 10वीं सोशल साइंस मॉडल पेपर
यूपी बोर्ड 10वीं सोशल साइंस मॉडल पेपर
यूपी बोर्ड ने 2026 की हाईस्कूल परीक्षा के लिए 10वीं कक्षा के छात्रों के लिए सभी विषयों के मॉडल पेपर जारी कर दिए हैं। छात्र इन पेपरों को बोर्ड की वेबसाइट से बिना किसी शुल्क के डाउनलोड कर सकते हैं। ये मॉडल पेपर छात्रों को परीक्षा के प्रश्नों के स्वरूप, प्रकार और कठिनाई स्तर को समझने में मदद करेंगे। विशेष रूप से, सोशल साइंस का मॉडल पेपर उन विद्यार्थियों के लिए अत्यंत उपयोगी है जो अच्छे अंक प्राप्त करना चाहते हैं।
सोशल साइंस का मॉडल पेपर ऑनलाइन उपलब्ध है, जो परीक्षा के पैटर्न को समझने और तैयारी को मजबूत करने में सहायक होगा, जिससे छात्र बेहतर अंक प्राप्त कर सकें।
साइंस के मॉडल पेपर में से कुछ प्रश्न
1. निम्न में से कौन ‘नेपोलियन संहिता’ से सम्बन्धित नहीं है.
- (A) जन्म पर आधारित विशेषाधिकार समाप्त कर दिए गए।
- (B) कानून के समक्ष समानता और संपत्ति के अधिकार को सुरक्षित किया गया।
- (C) ‘श्रेणी-संघो’ का कारीगरों पर से नियंत्रण हटा दिया गया।
- (D) फांसीसी नियंत्रण के अधीन क्षेत्रों को नेपोलियन सुधारों से मुक्त रखा गया।
2. ‘हिन्द स्वराज’ पुस्तक के लेखक हैं-
- (A) बाल गंगाधर तिलक
- (B) महात्मा गाँधी
- (C) वल्लभ भाई पटेल
- (D) लाला लाजपत राय
3. निम्न में से किसे अन्तर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष और विश्व बैंक में वीटो का अधिकार प्राप्त है-
- (A) जापान
- (B) भारत
- (C) संयुक्त राज्य अमेरिका
- (D) श्रीलंका
4. (क) कथन- 1928 से 1934 के बीच भारत में गेहूँ की कीमत 50 प्रतिशत तक गिर गई।
(ख) कारण- 1929 में विश्वव्यापी मंदी की लहर चली।
- (A) क सही है, ख गलत है।
- (B) ख सही है, क गलत हैं।
- (C) क सही है, किन्तु ख की सही व्याख्या नहीं करता है।
- (D) क सही है. और ख की सही व्याख्या करता है।
सोशल साइंस के मॉडल पेपर का पैटर्न
सोशल साइंस का मॉडल पेपर दो खंडों में विभाजित है: खंड A और खंड B। खंड A में बहुविकल्पीय प्रश्न होते हैं, जबकि खंड B में वर्णात्मक प्रश्न होते हैं। पूरा पेपर 70 अंकों का है और इसे हल करने के लिए छात्रों को 3 घंटे 15 मिनट का समय दिया जाता है।
UP Board 10th Social Science Model Paper 2026 Download
ये भी पढ़ें-Bihar Cabinet Minster Education: मुख्यमंंत्री नीतीश कुमार इंजीनियर जानें उनकी कैबिनेट में शामिल किस मंत्री के पास कौन सी डिग्री