यूपी बोर्ड 10वीं साइंस मॉडल पेपर: परीक्षा की तैयारी के लिए महत्वपूर्ण प्रश्न
यूपी बोर्ड 10वीं साइंस मॉडल पेपर
यूपी बोर्ड 10वीं
साइंस मॉडल पेपर
यूपी बोर्ड 2026 की परीक्षा की तैयारी कर रहे 10वीं के विद्यार्थियों के लिए एक अच्छी सूचना है। यूपी बोर्ड ने 2026 की हाईस्कूल परीक्षा के लिए विषयवार मॉडल पेपर जारी कर दिए हैं। ये सभी पेपर छात्रों के लिए मुफ्त में डाउनलोड करने के लिए उपलब्ध हैं। इन मॉडल पेपरों की मदद से छात्र परीक्षा में आने वाले प्रश्नों के प्रकार, पैटर्न और कठिनाई स्तर को समझ सकते हैं। विशेष रूप से, 10वीं के साइंस मॉडल पेपर उन छात्रों के लिए लाभकारी हैं जो अच्छे अंक प्राप्त करना चाहते हैं। छात्र इन्हें वेबसाइट से आसानी से प्राप्त कर सकते हैं।
यूपीएमएसपी ने साइंस का मॉडल पेपर ऑनलाइन उपलब्ध कराया है। छात्र इसे बिना किसी शुल्क के डाउनलोड कर सकते हैं और परीक्षा की तैयारी को बेहतर बना सकते हैं।
साइंस मॉडल पेपर में क्या है?
साइंस का मॉडल पेपर दो खंडों में विभाजित है: खंड अ और खंड ब। खंड अ में बहुविकल्पीय (MCQ) प्रश्न होते हैं, जबकि खंड ब में वर्णात्मक यानी लिखित उत्तर वाले प्रश्न शामिल होते हैं। पूरे प्रश्न पत्र का कुल मूल्यांकन 70 अंकों का है और इसे हल करने के लिए छात्रों को 3 घंटे 15 मिनट का समय दिया जाता है।
साइंस मॉडल पेपर में कुछ प्रश्न
1 निम्नलिखित में से कौन सा सही है?
- (A) निकट दृष्टि वाला व्यक्ति दूर की वस्तुओं को स्पष्ट देख सकता है।
- (B) दीर्घ दृष्टि वाला व्यक्ति पास की वस्तुओं को स्पष्ट देख सकता है।
- (C) निकट दृष्टि वाला व्यक्ति पास की वस्तुओं को स्पष्ट देख सकता है।
- (D) दीर्घ दृष्टि वाला व्यक्ति दूर की वस्तुओं को स्पष्ट नहीं देख सकता है।
2 प्रतिरोधकता में कब परिवर्तन नहीं होता है?
- (A) पदार्थ परिवर्तित होने पर
- (B) ताप परिवर्तित होने पर
- (C) प्रतिरोधक की आकृति में परिवर्तन होने पर
- (D) पदार्थ तथा ताप दोनों में परिवर्तन होने पर
यूपी बोर्ड 10वीं साइंस मॉडल पेपर डाउनलोड करें
ये भी पढ़ें-NEET UG: तिरुपति तिरुमला देवस्थानम के मेडिकल कॉलेज SVISM में MBBS की कितनी सीटें? जानें कैसे होता है दाखिला