यूपी पुलिस एसआई-एएसआई परीक्षा 2025: आंसर-की जारी, आपत्ति दर्ज करने की अंतिम तिथि 11 नवंबर
यूपी पुलिस भर्ती बोर्ड ने जारी की आंसर-की
यह परीक्षा पेन-पेपर मोड में आयोजित की गई थी.
Image Credit source: freepik
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने एसआई और एएसआई भर्ती परीक्षा के लिए प्रोविजनल आंसर-की जारी की है। परीक्षा में भाग लेने वाले उम्मीदवार इसे भर्ती बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाकर देख और डाउनलोड कर सकते हैं। उम्मीदवार 11 नवंबर तक आंसर-की पर अपनी आपत्तियां दर्ज कर सकते हैं। यह परीक्षा राज्य के विभिन्न केंद्रों पर 1 और 2 नवंबर को आयोजित की गई थी।
जो उम्मीदवार आपत्ति दर्ज कराना चाहते हैं, उन्हें निर्धारित प्रति प्रश्न शुल्क का भुगतान करना होगा। प्रोविजनल आंसर-की पर प्राप्त आपत्तियों के निपटारे के बाद फाइनल आंसर-की और परिणाम की घोषणा की जाएगी। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार पुलिस भर्ती बोर्ड की वेबसाइट पर जा सकते हैं।
आंसर-की कैसे चेक करें
- भर्ती बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाएं।
- होम पेज पर कंप्यूटर ऑपरेटर आंसर-की/ एसआई-एएसआई आंसर-की लिंक पर क्लिक करें।
- आवश्यक जानकारी भरकर सबमिट करें।
- आंसर-की पीडीएफ के रूप में स्क्रीन पर दिखाई देगी।
- अब इसे चेक करें और प्रिंट निकाल लें।
भर्तियों की संख्या
इस भर्ती परीक्षा के माध्यम से कंप्यूटर ऑपरेटर के 930 पद भरे जाएंगे। वहीं, एसआई और एएसआई के लिए कुल 921 पदों पर भर्ती की जाएगी। कंप्यूटर ऑपरेटर परीक्षा 1 नवंबर को और एसआई व एएसआई परीक्षा 2 नवंबर को आयोजित की गई थी।
यूपी पुलिस एसआई और एएसआई भर्ती परीक्षा में कुल 400 अंकों के 200 प्रश्न पूछे गए थे। यह परीक्षा पेन-पेपर मोड में आयोजित की गई थी। सामान्य हिंदी/कंप्यूटर ज्ञान से 100 अंक, सामान्य ज्ञान/समसामयिक मामलों से 100 अंक, संख्यात्मक योग्यता से 100 अंक और तार्किक तर्क/बुद्धि परीक्षा से 100 अंक के प्रश्न पूछे गए थे। परीक्षा का समय 2 घंटे 30 मिनट था और इसमें कोई नकारात्मक अंकन नहीं था।
ये भी पढ़ें – UP PET रिजल्ट कब होगा घोषित? 19 लाख से अधिक अभ्यर्थियों को इंतजार