मैसूर में 37 वर्षीय महिला ने 22 वर्षीय युवक से विवाह किया, परिवार का विरोध
प्यार की अनोखी कहानी
मैसूर: एक दिलचस्प प्रेम कहानी सामने आई है, जिसमें 37 वर्षीय महिला ने 22 वर्षीय युवक से विवाह किया है। इस रिश्ते के लिए महिला ने अपने 14 वर्षीय बेटे को भी छोड़ दिया। अब, परिवार के विरोध और धमकियों के चलते, इस जोड़े ने अपनी सुरक्षा के लिए पुलिस से मदद मांगी है।
यह मामला बेंगलुरु के चल्लघट्टा की रहने वाली कविता और मैसूर के रम्मनहल्ली के भास्कर का है। भास्कर बेंगलुरु में अपनी चाची के घर रहकर ऑटो और टेम्पो चलाता था। दोनों की मुलाकात तब हुई जब कविता बंदे मकालम्मा मंदिर गई थीं। कविता के पति का निधन 8 साल पहले हो चुका है और उनका एक बेटा भी है। इस बीच, कविता के पिता ने भास्कर के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।
कविता और भास्कर ने घर से भागकर मैसूर के ओंटिकोप्पालु वेंकटेश्वर मंदिर में विवाह किया। आरोप है कि कविता के एक रिश्तेदार ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी है। इसी कारण, यह जोड़ा बेंगलुरु छोड़कर मैसूर आ गया और अब पुलिस से सुरक्षा की गुहार लगा रहा है।
कविता अपने पिता के घर पर हाउसकीपिंग का काम करती थीं, जबकि परिवार वाले उनकी शादी किसी और से कराना चाहते थे। लेकिन उन्होंने भास्कर को अपना साथी चुना।