मैनचेस्टर में स्कूल में चाकूबाजी की घटना, तीन लोग घायल
मैनचेस्टर में एक स्कूल में चाकूबाजी की घटना में एक 14 वर्षीय छात्रा ने दो छात्रों और एक शिक्षक को घायल कर दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जानें इस घटना के बारे में और क्या हुआ।
Jun 9, 2026, 21:12 IST
स्कूल में चाकूबाजी की घटना
मैनचेस्टर: यूनाइटेड किंगडम के मैनचेस्टर में एक स्कूल की छात्रा पर दो छात्रों और एक स्टाफ सदस्य पर चाकू से हमला करने का आरोप लगा है। घटना के बाद पूरे क्षेत्र को सील कर दिया गया। 14 वर्षीय छात्रा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। स्थानीय समय के अनुसार, मंगलवार को सुबह लगभग 8:30 बजे पुलिस को को-ऑप अकादमी, प्लांट हिल रोड, ब्लैकली में बुलाया गया। घायलों में 27 वर्षीय पुरुष शिक्षक, 14 वर्षीय एक लड़का और 14 वर्षीय एक लड़की शामिल हैं। उन्हें उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल में ले जाया गया। आरोपी छात्रा को बाद में पुलिस ने गिरफ्तार किया। रिपोर्टों के अनुसार, शिक्षक को गर्दन में चोट आई है, जबकि लड़के को कान में और लड़की को कंधे में चोट लगी है। घटना के बाद स्कूल को बंद कर दिया गया।