मेरठ में छात्रा ने हॉस्टल से कूदकर दी जान, कॉलेज में मचा हड़कंप
दर्दनाक घटना मेरठ में
मेरठ: उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले से एक दुखद और चौंकाने वाली खबर आई है। गंगानगर स्थित आईआईएमटी (IIMT) यूनिवर्सिटी के परिसर में बुधवार सुबह एक छात्रा ने हॉस्टल की छत से कूदकर आत्महत्या कर ली। मृतका की पहचान सहारनपुर की अनु गुप्ता के रूप में हुई है, जो एमबीए (MBA) सेकंड ईयर की छात्रा थी। इस आत्मघाती घटना ने पूरे कॉलेज परिसर में हड़कंप मचा दिया है।
छात्रा का शव मिला
सूत्रों के अनुसार, बुधवार सुबह लगभग 9:30 बजे सरोजनी नायडू गर्ल्स हॉस्टल के नीचे छात्रा का लहुलूहान शव पाया गया। शव मिलने की सूचना मिलते ही कॉलेज प्रशासन और सुरक्षा कर्मियों में अफरा-तफरी मच गई। तुरंत इस घटना की जानकारी स्थानीय पुलिस को दी गई।
पुलिस जांच में जुटी
जांच में जुटी पुलिस, परिजनों को दी सूचना
स्थानीय थाना पुलिस सूचना मिलते ही भारी बल के साथ मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस और फोरेंसिक टीम हॉस्टल के कमरे और छत का मुआयना कर रही है ताकि आत्महत्या के सही कारणों का पता लगाया जा सके। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि छात्रा के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है और उनके आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।