मेड़ता मंडी में कृषि जिंसों के भाव में उतार-चढ़ाव
मेड़ता मंडी में कृषि जिंसों की स्थिति
मेड़ता मंडी भाव: राजस्थान के मेड़ता मंडी में शनिवार, 12 जुलाई को चने के दाम में 30 से 40 रुपए की वृद्धि देखी गई। वहीं, सिंधी सुवा के दाम में 200 रुपए प्रति क्विंटल की कमी आई। मंडी में सिंधी सुवा की आवक 150 से 200 बोरी के बीच रही। सौंफ के दाम में 800 से 900 रुपए की गिरावट आई, जबकि आवक 250 से 300 बोरी रही। ग्वार के दाम में कोई परिवर्तन नहीं हुआ, लेकिन इसबगोल के दाम में 500 रुपए की कमी आई।
मेड़ता मंडी में सरसों (रायड़ा) के दाम में 50 रुपए की कमी आई। जीरा के दाम में आज 1000 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट देखी गई, जो पिछले कुछ दिनों से जारी है। शनिवार को जीरा की आवक 1000 से 1500 बोरी के बीच रही। अब हम आपको मेड़ता मंडी में सभी कृषि जिंसों के दाम बताएंगे।
मेड़ता मंडी के भाव (रुपए प्रति क्विंटल)
उपज नाम | न्यूनतम | उच्चतम |
मूंग | 5000 | 7000 |
चना | 5000 | 5451 |
सुवा | 6000 | 6900 |
सौंफ | 6500 | 7600 |
जीरा | 16000 | 19500 |
ग्वार | 4600 | 4900 |
इसबगोल | 9500 | 11000 |
तारामीरा | 5000 | 5300 |
असालिया | 5500 | 6500 |
रायडा सरसों | - | 6571 |
ये औसत दाम मंडी द्वारा जारी किए गए हैं। कभी-कभी जीरा की एक या दो ढेरियों की महंगी बिक्री को तेजी नहीं माना जा सकता। कई बार उच्च गुणवत्ता का माल महंगा बिकता है।