मुजफ्फरनगर में तांत्रिक की गिरफ्तारी: महिलाओं के शोषण का मामला
मुजफ्फरनगर में तांत्रिक की गिरफ्तारी
Muzaffarnagar News: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले की नई मंडी कोतवाली पुलिस ने मंगलवार को एक तांत्रिक को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया। आरोपी, जिसका नाम शहजाद है, घायल अवस्था में था और भागने की कोशिश कर रहा था। वह तंत्र-मंत्र के नाम पर भोली-भाली महिलाओं को फंसाकर पहले उनका बलात्कार करता था और फिर उनसे पैसे उगाहता था। पुलिस ने उसके पास से एक देसी तमंचा, कारतूस और एक मोबाइल फोन भी बरामद किया है.
पुलिस के अनुसार, 35 वर्षीय शहजाद के खिलाफ हाल ही में एक महिला ने दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया था। महिला ने आरोप लगाया था कि तांत्रिक ने झाड़-फूंक के बहाने उसे बंधक बनाकर बलात्कार किया। इस शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू की.
आरोपी की गिरफ्तारी की प्रक्रिया
पुलिस को सूचना मिली कि शहजाद दिल्ली-देहरादून नेशनल हाईवे 58 पर भागने की कोशिश कर रहा है। सूचना मिलते ही नई मंडी पुलिस ने उसे घेर लिया और आत्मसमर्पण करने के लिए कहा। लेकिन उसने पुलिस पर फायरिंग कर दी, जिसके जवाब में पुलिस ने गोली चलाई, जो उसके पैर में लगी और वह घायल होकर गिर पड़ा.
महिलाओं का शोषण और तंत्र-मंत्र का खेल
पुलिस ने घायल शहजाद को हिरासत में लेकर उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा। आलाधिकारियों के अनुसार, वह तंत्र क्रियाओं के नाम पर महिलाओं को फंसाकर उनसे पैसे उगाहता था। वह श्मशान घाट में भी सनातनी मंत्रों का उच्चारण करता था। बताया जा रहा है कि वह अब तक चार महिलाओं को अपना शिकार बना चुका है.
पुलिस अब इस तांत्रिक की पूरी जानकारी इकट्ठा करने में जुटी है। उसका एक साथी अभी भी फरार है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस प्रयासरत है.
मुठभेड़ में गिरफ्तारी की पुष्टि
एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने बताया कि शहजाद पर नई मंडी थाना क्षेत्र में एक महिला के साथ गलत काम करने का आरोप था। जांच में वह सही पाए गए थे, जिसके आधार पर बलात्कार का मामला दर्ज किया गया। वह भागने की कोशिश कर रहा था और उसके खिलाफ कई शिकायतें आई थीं.