मुख्यमंत्री धामी ने सरकारी काफिला आधा कर ऊर्जा संरक्षण की दिशा में उठाया बड़ा कदम
मुख्यमंत्री का महत्वपूर्ण निर्णय
उत्तराखंड: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा ऊर्जा संरक्षण और संसाधनों के विवेकपूर्ण उपयोग की अपील को महत्वपूर्ण मानते हुए अपनी सरकारी फ्लीट को आधा करने का निर्णय लिया है।
मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रधानमंत्री की अपील केवल ऊर्जा बचत तक सीमित नहीं है, बल्कि यह आत्मनिर्भर, सक्षम और जिम्मेदार भारत के निर्माण का सामूहिक संकल्प है। उन्होंने कहा कि जब देशहित सर्वोपरि हो, तो हर नागरिक और जनप्रतिनिधि का कर्तव्य है कि वह संसाधनों के संरक्षण में योगदान दे।
उन्होंने सभी मंत्रियों, जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों से अनुरोध किया है कि वे अनावश्यक वाहनों के उपयोग से बचें, सार्वजनिक परिवहन को बढ़ावा दें और ऊर्जा संरक्षण को जनआंदोलन का रूप देने में सक्रिय भूमिका निभाएं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड सरकार प्रधानमंत्री के इस आह्वान को गंभीरता और प्रतिबद्धता के साथ लागू करेगी, ताकि संसाधनों की बचत के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण और सतत विकास के लक्ष्यों को भी प्राप्त किया जा सके।