मार्गशीर्ष अमावस्या 2025: जानें कब है 19 या 20 नवंबर?
नवंबर 2025 में अमावस्या का महत्व
नवंबर अमावस्या 2025
नवंबर 2025 में अमावस्या: हर महीने के कृष्ण पक्ष की 15वीं तिथि को अमावस्या होती है, जिसे हिंदू धर्म में विशेष महत्व दिया जाता है। जैसे एकादशी भगवान विष्णु को समर्पित होती है, वैसे ही अमावस्या पितरों के लिए समर्पित मानी जाती है। इस बार मार्गशीर्ष माह में अमावस्या की तिथि को लेकर यह भ्रम है कि यह 19 नवंबर को है या 20 नवंबर को। आइए, जानते हैं कि नवंबर में मार्गशीर्ष अमावस्या कब है।
मार्गशीर्ष अमावस्या की तिथि (November mein amavasya kab hai 2025)
द्रिक पंचांग के अनुसार, नवंबर 2025 में अमावस्या 19 नवंबर को सुबह 9:43 बजे शुरू होकर 20 नवंबर को दोपहर 12:16 बजे समाप्त होगी। इसलिए, उदया तिथि के अनुसार, मार्गशीर्ष अमावस्या 20 नवंबर 2025, गुरुवार को मनाई जाएगी।
- अमावस्या की शुरुआत: 19 नवंबर 2025, सुबह 9:43 बजे
- अमावस्या की समाप्ति: 20 नवंबर 2025, दोपहर 12:16 बजे
मार्गशीर्ष अमावस्या के दिन पवित्र नदी में स्नान, दान और दीपदान का विशेष महत्व है। इस दिन ब्रह्म मुहूर्त में स्नान करना सबसे उत्तम माना जाता है। 20 नवंबर को ब्रह्म मुहूर्त का समय सुबह 5:01 से 5:54 बजे तक रहेगा।
मार्गशीर्ष अमावस्या का धार्मिक महत्व
पितरों को प्रसन्न करने और उनकी कृपा प्राप्त करने के लिए मार्गशीर्ष अमावस्या का दिन विशेष रूप से महत्वपूर्ण है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, जो लोग अपने पितरों की मोक्ष प्राप्ति और आशीर्वाद के लिए प्रयासरत हैं, उन्हें इस दिन उपवास रखकर पूजा करनी चाहिए। इसके अलावा, पितरों के निमित्त तर्पण और श्राद्ध भी लाभकारी होता है।
मार्गशीर्ष अमावस्या के लिए उपाय
दीप जलाना: घर के ईशानकोण (उत्तर-पूर्व) में घी का दीपक जलाएं और इसे सूर्यास्त तक जलने दें। शाम को दक्षिण दिशा में सरसों के तेल में काला तिल डालकर दीपक जलाएं।
पितरों के लिए: पितरों को प्रसन्न करने के लिए पीपल के पेड़ पर जल और काले तिल अर्पित करें और शाम को पीपल के नीचे दीपक जलाकर परिक्रमा करें। पितृ स्तोत्र और पितृ कवच का पाठ करें।
लक्ष्मी पूजा: अमावस्या पर लक्ष्मी और विष्णु की पूजा करें। साथ ही, उनका दक्षिणावर्ती शंख से अभिषेक भी कर सकते हैं।
मंत्र जाप: अमावस्या पर आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए 108 बार तुलसी की माला से गायत्री मंत्र का जाप करें.