महिला ने बंदरों को गरम रोटियां खिलाकर दिखाई मानवता की मिसाल
महिला ने बंदरों को गरम रोटियां खिलाई
महिला ने बंदरों को खिलाई गरम-गरम रोटियांImage Credit source: X/@Sheetal2242
सोशल मीडिया पर जानवरों से संबंधित वीडियो अक्सर वायरल होते रहते हैं। इनमें से कुछ में जानवरों की लड़ाई होती है, जबकि कुछ में वे इंसानों पर हमला करते हैं। हाल ही में एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसमें मानवता और करुणा की एक अद्भुत मिसाल देखने को मिलती है। इस वीडियो में एक महिला बंदरों को गरम रोटियां बनाकर खिलाती नजर आ रही है। यह भारत की असली खूबसूरती है, जहां इंसान और जानवरों के बीच प्रेम और मानवता का रिश्ता स्पष्ट दिखाई देता है।
वीडियो में महिला चूल्हे पर रोटियां बना रही है, जबकि तीन बंदर उसके सामने बैठकर रोटियों का इंतजार कर रहे हैं। महिला उनके लिए रोटियां बना रही थी और जब रोटियां पक जाती हैं, तो वह उन्हें गरमागरम ही नहीं देती, बल्कि पहले उन्हें ठंडा करने के लिए फूंकती है। महिला के चेहरे पर कोई डर नहीं है, बल्कि वह बंदरों के प्रति स्नेह और अपनापन दिखा रही है। मजेदार बात यह है कि बंदर भी इस दौरान खाने के लिए छीना-झपटी नहीं करते और आराम से अपनी बारी का इंतजार करते हैं।
बंदरों को खिलाई गरमा-गरम रोटियां
यह दिल को छू लेने वाला वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (ट्विटर) पर @Sheetal2242 नाम की आईडी से साझा किया गया है। कैप्शन में लिखा गया है, ‘यही हमारी खूबसूरत भारतीय सभ्यता है। महिला केवल बंदरों को गर्म रोटियां बनाकर ही नहीं दे रही हैं, बल्कि उन्हें ठंडा करने के लिए उनमें हवा भी फूंक रही हैं ताकि उनकी जीभ न जल जाए। बंदरों को भी संतोष है कि उन्हें रोटियां मिल जाएंगी, इसलिए वे छीना-झपटी नहीं कर रहे हैं।’
एक मिनट 39 सेकंड के इस वीडियो को अब तक 66 हजार से अधिक बार देखा जा चुका है, और 4 हजार से अधिक लोगों ने इसे लाइक किया है। कई यूजर्स ने इस पर अपनी प्रतिक्रियाएं दी हैं। एक यूजर ने लिखा, ‘बंदर से ज्यादा खतरनाक होते हैं लंगूर, फिर भी इतने शांत हैं, ये प्रेम और करुणा की अद्भुत मिसाल है।’ एक अन्य यूजर ने कहा, ‘यही तो हमारी सभ्यता की असली पहचान है। करुणा केवल इंसानों तक सीमित नहीं, हर जीव के प्रति संवेदना ही संस्कार है।’