मध्य प्रदेश में अतिक्रमण पर प्रशासन की सख्त कार्रवाई
छतरपुर में बुलडोजर कार्रवाई
छतरपुर: मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में बुधवार को प्रशासन ने अतिक्रमण के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की। लंबे समय से सरकारी भूमि पर बने 22 मकानों को बुलडोजर से ध्वस्त किया गया, जिनमें मुस्लिम समुदाय के लोग निवास कर रहे थे। इस कार्रवाई के दौरान स्थानीय लोगों में आक्रोश देखा गया।
कोतवाली थाना क्षेत्र के गोपाल टोरिया में लोगों ने अवैध रूप से घर बना लिए थे। जिन मकानों पर बुलडोजर चलाया गया, उनके निवासियों ने प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़ितों का कहना है कि उनके घर प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बने थे।
नाराज लोगों के आरोप
स्थानीय निवासियों ने प्रशासन पर आरोप लगाया कि उनके घरों को तोड़ने के बाद वे अब बेघर हो गए हैं। उन्होंने बताया कि प्रशासनिक अधिकारियों ने उन्हें मंगलवार को नोटिस दिया और बुधवार की सुबह से मकान तोड़ने की कार्रवाई शुरू कर दी।
प्रशासन का स्पष्टीकरण
प्रशासन ने इन आरोपों का जवाब देते हुए कहा कि एसडीएम अखिल राठौर ने बताया कि गोपाल टोरिया का यह क्षेत्र रियासल कालीन है और यहां अतिक्रमण हो चुका था। उन्होंने कहा कि लगभग 20 मकानों को चिन्हित किया गया था और मार्ग चौड़ीकरण के लिए इन्हें हटाया जा रहा है।
अधिकारियों ने बताया कि अतिक्रमण के कारण 22 फीट का रास्ता केवल 2 फीट रह गया था। नोटिस देने के बावजूद लोग अपने घर खाली करने के लिए तैयार नहीं थे, जिसके कारण कार्रवाई की गई।