मणिपुर में सुरक्षा बलों का अभियान: हथियारों और नशीले पदार्थों की तस्करी पर कार्रवाई
मणिपुर में सुरक्षा बलों की कार्रवाई
अधिक जानकारी के लिए: US- Iran Ceasefire | इस्लामाबाद समिट है मध्य-पूर्व में शांति की आखिरी उम्मीद? ईरान-अमेरिका के बीच निर्णायक वार्ता शुरू
दूसरी ओर, एक अन्य अभियान में सुरक्षा बलों ने चंदेल जिले के चकपिकारोंग थाना क्षेत्र में ताइजांग गांव के वन क्षेत्र से हथियारों और विस्फोटकों का जखीरा भी बरामद किया। इसमें एके-47 राइफल, चार देसी बंदूकें, सात मोर्टार, आईईडी बनाने के लिए सामग्री और पांच वॉकी-टॉकी सेट शामिल हैं।
मणिपुर में दो साल पहले जातीय हिंसा भड़कने के बाद से सुरक्षा बल लगातार तलाशी अभियान चला रहे हैं। मई 2023 में मेइती और कुकी-जो समूहों के बीच हुई जातीय हिंसा में 260 से अधिक लोग मारे गए और हजारों लोग बेघर हो गए।
अधिक जानकारी के लिए: West Bengal Elections 2026 | बंगाल के चुनावी रण में मोदी की 'त्रिशक्ति' रैली! कटवा, जंगीपुर और कुशमंडी में भरेंगे हुंकार
सुरक्षा बलों का मानना है कि इस तरह की बरामदगी से उपद्रवी तत्वों के इरादों को कमजोर करने और राज्य में अवैध हथियारों के प्रसार को रोकने में मदद मिलेगी। पुलिस अब गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों से पूछताछ कर रही है ताकि इस नेटवर्क के पीछे के मास्टरमाइंड का पता लगाया जा सके।