भारतीय सैनिक का भावुक वीडियो: जन्मदिन भूलने की कहानी
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ सैनिक का वीडियो
बेटी से वीडियो कॉल के दौरान फौजी पिताImage Credit source: X/@SuvarnBharat
वायरल वीडियो: हाल ही में सोशल मीडिया पर एक 17 सेकंड का वीडियो तेजी से फैल रहा है, जिसने कई लोगों की आंखों में आंसू ला दिए हैं। यह वीडियो एक भारतीय सैनिक का है, जो अपनी ड्यूटी में इतना व्यस्त है कि उसे अपने जन्मदिन की तारीख भी याद नहीं रही। वीडियो में दिखाया गया है कि आधी रात को उसकी बेटी उसे जन्मदिन की शुभकामनाएं देती है, जिससे वह भावुक हो जाता है।
इस वीडियो में एक सैनिक अपनी ड्यूटी पर तैनात है। जैसे ही रात के 12 बजे उसकी बेटी का वीडियो कॉल आता है और वह ‘हैप्पी बर्थडे पापा’ कहती है, वह चौंकता है और उसके चेहरे पर मुस्कान आ जाती है। उसे एहसास होता है कि देश की सुरक्षा में लगे रहने के कारण उसने अपने खास दिन को भुला दिया था।
यह वीडियो X (पूर्व में ट्विटर) पर @SuvarnBharat नामक हैंडल से साझा किया गया है, जिसे अब तक 1 लाख 83 हजार से अधिक बार देखा जा चुका है और 14 हजार से ज्यादा लाइक्स मिले हैं। इस वीडियो ने लोगों को एक बार फिर यह सोचने पर मजबूर कर दिया है कि हमारे सैनिक किस तरह की परिस्थितियों में हमारी रक्षा करते हैं। नेटिजन्स इस वीडियो पर दिल खोलकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं। ये भी पढ़ें: फैक्ट्री में ऐसे बनती हैं फेमस अमृतसरी वड़ियां, देख लिया तरीका तो हाथ भी नहीं लगाएंगे आप
एक यूजर ने लिखा, हमारे रक्षक को नमन। दूसरे ने कहा, इंडियन आर्मी की वजह से हम चैन की नींद सोते हैं। एक अन्य यूजर ने टिप्पणी की, हमें इंडियन आर्मी पर गर्व है। ये भी पढ़ें: 7 घंटे के लिए मरी महिला पहुंची स्वर्ग! बताया कैसा है परलोक का नजारा