भारतीय शेयर बाजार में गिरावट, अमेरिकी बाजारों का प्रभाव
भारतीय शेयर बाजार में ब्रेक और एशियाई बाजारों में गिरावट
नई दिल्ली. इस सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन भारतीय शेयर बाजार में ट्रेडिंग पर ब्रेक लगा हुआ है, क्योंकि गुरुनानक जयंती के अवसर पर छुट्टी घोषित की गई है। दूसरी ओर, एशियाई बाजारों में शुरुआत से ही भारी गिरावट देखी जा रही है। यह गिरावट अमेरिकी शेयर बाजार के बिखरने के बाद आई है। Dow Jones, S&P500 और Nasdaq इंडेक्स में पिछले कारोबारी दिन एक चेतावनी के कारण भगदड़ मच गई, जिससे ये सभी बुरी तरह टूटकर बंद हुए। आइए जानते हैं कि ऐसा क्या हुआ?
डाउ से नास्डैक तक सभी लाल अमेरिकी शेयर बाजार के लिए बीता कारोबारी दिन बहुत खराब रहा। ग्लोबल मार्केट में गिरावट की भविष्यवाणी करने वाली एक चेतावनी का इतना असर हुआ कि US Market के सभी इंडेक्स लाल हो गए। डाउ जोन्स 251.44 अंक गिरकर 47,085.24 पर बंद हुआ, जबकि नास्डैक कंपोजिट इंडेक्स ने 486 अंक की गिरावट के साथ 23,348 पर क्लोजिंग की। इसके अलावा, एसएंडपी इंडेक्स भी 80 अंक गिरकर 6,771 पर बंद हुआ।
मॉर्गन स्टेनली और गोल्डमैन सैश की चेतावनी मंगलवार को अमेरिकी शेयर बाजार में मची भगदड़ का कारण बनी। वॉल स्ट्रीट के प्रमुख मॉर्गन स्टेनली और गोल्डमैन सैश के सीईओ ने चेतावनी दी कि इक्विटी मार्केट में तेज गिरावट आ सकती है, खासकर आईटी कंपनियों की बढ़ती वैल्यूएशन को लेकर चिंताएं हैं। उन्होंने बाजार में संभावित बिकवाली की चेतावनी दी है।
पिछले अक्टूबर में, बैंकिंग दिग्गज जेपी मॉर्गन चेज़ के CEO जेमी डिमोन ने भी अगले छह महीने से दो साल के भीतर अमेरिकी शेयर बाजार में बड़े करेक्शन के बढ़ते जोखिम के बारे में चेतावनी दी थी।
10% से 20% तक गिरावट की संभावना! गोल्डमैन सैक्स के सीईओ डेविड सोलोमन और मॉर्गन स्टेनली के सीईओ टेड पिक ने निवेशकों को इक्विटी बाजार में बड़े करेक्शन के लिए अलर्ट किया। उन्होंने चेतावनी दी कि अगले 12 से 24 महीनों में बाजार में 10% से 20% की गिरावट देखने को मिल सकती है। टेड पिक ने विशेष रूप से 10% से 15% की संभावित गिरावट का उल्लेख किया है।
NVIDIA से Tesla तक के शेयरों में गिरावट अमेरिकी बाजार में इस बड़ी चेतावनी का सीधा असर कई बड़ी कंपनियों के शेयरों पर पड़ा। पैलंटिर टेक्नोलॉजीज का शेयर 7.95% गिर गया, जबकि बड़ी टेक कंपनियों के शेयरों में NVIDIA Stock (4%), Alphabet Inc Share (2.13%) और Microsoft Share लगभग 1% की गिरावट के साथ बंद हुए।
अन्य बड़े शेयरों की बात करें, तो एलन मस्क की इलेक्ट्रिक कार कंपनी टेस्ला का शेयर 5.15% की गिरावट के साथ क्लोज हुआ। इसके अलावा, Uber Share भी कारोबार के दौरान लगभग 9% तक गिरने के बाद अंत में 5.06% की गिरावट के साथ बंद हुआ।
US में गिरावट का एशियाई बाजारों पर असर अमेरिकी बाजार में तेज गिरावट का असर बुधवार को एशियाई बाजारों पर भी देखने को मिला। सबसे ज्यादा जापान का निक्केई प्रभावित हुआ, जो 1800 अंक या 3.36 फीसदी की गिरावट के साथ 49,073 पर ट्रेड कर रहा था।
इसके अलावा, हांगकांग का हैंगसेंग 82 अंक गिरकर 25,870 पर कारोबार कर रहा था। अन्य एशियाई बाजारों में साउथ कोरिया का KOSPI भी 90 अंक या 2.19 फीसदी गिरकर 4,031 पर ट्रेड कर रहा था। इसके साथ ही DAX (-183), CAC (-50), Gift Nifty (-31) अंक भी टूटे।
इंस्टाग्राम पेज पर हजारों फॉलोअर
अरब देशों में शांति, गाजा की स्थिति और फलस्तीन के मुद्दे पर भी आवाज उठाती रही हैं। सिरेमिक आर्ट वर्क से भी उन्हें काफी पहचान मिली है। दुवाजी के इंस्टाग्राम पर 92 हजार से अधिक फॉलोअर हैं.