भारतीय खिलाड़ियों को राष्ट्रमंडल खेलों में मिली सफलता पर लोकसभा में बधाई
भारतीय खिलाड़ियों की उपलब्धियों का जश्न
नई दिल्ली, 27 जुलाई - स्कॉटलैंड के ग्लासगो में आयोजित 23वें राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाली भारोत्तोलक मीराबाई चानू सहित अन्य भारतीय खिलाड़ियों को सोमवार को लोकसभा में सम्मानित किया गया। जैसे ही सदन की बैठक प्रारंभ हुई, अध्यक्ष ओम बिरला ने चानू और अन्य खिलाड़ियों की उपलब्धियों का जिक्र किया। उन्होंने कहा, 'ग्लासगो में 23वें राष्ट्रमंडल खेलों में मीराबाई चानू ने वेट लिफ्टिंग के 48 किलोग्राम वर्ग में स्वर्ण पदक प्राप्त किया है।'
उन्होंने भारोत्तोलन में रजत पदक जीतने वाले ऋषिकांत सिंह चानमबम और राजा मुथुपांडी के साथ-साथ कांस्य पदक विजेता पैरा पॉवर लिफ्टर झंडु कुमार की उपलब्धियों का भी उल्लेख किया।
बिरला ने सभी विजेता खिलाड़ियों, उनके प्रशिक्षकों और टीम इंडिया को बधाई और शुभकामनाएं दीं।