भारत में उगाया गया दुनिया का सबसे महंगा आम, कीमत जानकर रह जाएंगे दंग
दुनिया का सबसे महंगा आम: मियाजाकी
इस समय आमों का मौसम है और भारत के विभिन्न हिस्सों में कई प्रकार के आम उपलब्ध हैं। इसी बीच, पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले में एक आम का पेड़ चर्चा का विषय बना हुआ है। यह आम नीलामी में इतनी ऊंची कीमत पर बिका कि इसे दुनिया का सबसे महंगा आम का खिताब मिला। इस पेड़ को दो साल पहले एक स्थानीय व्यक्ति ने लगाया था।
यह घटना बीरभूम जिले के दुबराजपुर की है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस आम की प्रजाति का नाम 'मियाजाकी' है। इसे एक स्थानीय मस्जिद के परिसर में लगाया गया था। हाल ही में ग्रामीणों को पता चला कि यह आम दुनिया का सबसे महंगा आम है, जिसके बाद अधिकारियों ने इसकी नीलामी की।
हालांकि, नीलामी में कमाई का आंकड़ा सार्वजनिक नहीं किया गया है, लेकिन अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत 2 लाख 70 हजार रुपए प्रति किलो बताई जा रही है। यदि एक किलो में तीन आम भी आते हैं, तो एक आम की कीमत लगभग 90 हजार रुपए होगी। इस आम के कुछ पौधे झारखंड के जामताड़ा में भी लगाए गए हैं।
यह आम आमतौर पर जापान में पाया जाता है और इसका वजन लगभग 350 ग्राम होता है। एक रिपोर्ट के अनुसार, यह आम अप्रैल से अगस्त के बीच उगाया जाता है। मियाजाकी आम पकने पर लोगों को आश्चर्यचकित करता है, खासकर इसका रंग। इसका रंग बैंगनी होता है, लेकिन जब यह पूरी तरह पक जाता है, तो यह लाल रंग में बदल जाता है।
इस आम की चर्चा के बीच, सैयद सोना नामक एक व्यक्ति ने दो साल पहले विदेश यात्रा के दौरान मियाजाकी का पौधा लाया था, जिसे उसने मस्जिद के परिसर में लगाया। अब वह पौधा एक पेड़ बन चुका है और उस पर 8 आम लगे हैं। इस आम का असली नाम तैयो-नो-टोमागो बताया गया है।