भारत के उत्तर-पूर्व में घूमने के लिए अद्भुत स्थल
प्राकृतिक सौंदर्य और सांस्कृतिक विविधता का संगम
भारत के उत्तर-पूर्वी क्षेत्र में प्राकृतिक सौंदर्य, वन्यजीव, सांस्कृतिक विविधता और शांति का अनूठा संगम देखने को मिलता है। हिमालय की गोद में बसा यह क्षेत्र हरे-भरे पहाड़ों, बहती नदियों, घने जंगलों और समृद्ध संस्कृति के लिए जाना जाता है।
यदि आप भारत के उत्तर-पूर्वी राज्यों की यात्रा करने की योजना बना रहे हैं, तो हम आपको यहां कुछ विशेष स्थलों के बारे में बताएंगे। इन स्थलों की सुंदरता और संस्कृति देखकर आप हैरान रह जाएंगे। आइए जानते हैं इन स्थलों के बारे में।
काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान, असम
यह पार्क एक-सींग वाले गैंडे का घर है, जो दुनिया में कहीं और से अधिक यहां पाए जाते हैं। यह यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल भी है। यहां आप जीप या हाथी की सवारी का आनंद ले सकते हैं। इस दौरान आप गैंडे, बाघ, हाथी और विभिन्न प्रकार के पक्षियों को देख सकते हैं। ब्रह्मपुत्र नदी के किनारे स्थित यह पार्क वन्यजीव प्रेमियों और प्रकृति प्रेमियों के लिए किसी स्वर्ग से कम नहीं है।
तवांग मठ, अरुणाचल प्रदेश
यह भारत का सबसे बड़ा बौद्ध मठ है और विश्व में दूसरा सबसे बड़ा है। 17वीं शताब्दी में निर्मित, यह मठ समुद्र तल से 10,000 फीट की ऊंचाई पर स्थित है। यहां का दृश्य मंत्रमुग्ध कर देने वाला है। चारों ओर बर्फ से ढके पहाड़ों और घाटियों के बीच स्थित यह मठ शांति और आध्यात्मिकता का केंद्र है। यहां की शांति और पवित्रता सभी को सुकून देती है।
चेरापूंजी, मेघालय
यह स्थान विश्व में सबसे अधिक वर्षा के लिए जाना जाता है। चेरापूंजी अपने जीवित जड़ पुल, घने जंगलों और खूबसूरत झरनों के लिए प्रसिद्ध है। ये पुल स्थानीय लोगों द्वारा पेड़ों की जड़ों को मोड़कर बनाए जाते हैं। नोहसंगिथियांग झरना और सेवन सिस्टर्स फॉल्स यहां के प्रमुख झरनों में से हैं। यहां की हरियाली और शांत वातावरण मन को तरोताजा कर देती है।
शिलांग, मेघालय
मेघालय की राजधानी शिलांग को "पूर्व का स्कॉटलैंड" भी कहा जाता है। यहां के पहाड़, झीलें और झरने इसे एक आदर्श पर्यटन स्थल बनाते हैं। आप उमियाम झील में बोटिंग कर सकते हैं, लेडी हाइडरी पार्क का दौरा कर सकते हैं, और हाथी झरने की सुंदरता देख सकते हैं।
गंगटोक, सिक्किम
सिक्किम की राजधानी गंगटोक अपनी प्राकृतिक सुंदरता के लिए प्रसिद्ध है। यहां से हिमालय की ऊँची चोटियों का मनमोहक दृश्य देखा जा सकता है। आप यहां त्सोमगो झील और नाथुला पास का दौरा कर सकते हैं। उत्तर सिक्किम में गुरुडोंगमार झील और युमथांग घाटी भी बहुत खास हैं। यहां का प्राकृतिक दृश्य और शांत वातावरण यात्रा को यादगार बना देता है।
सोशल मीडिया पर साझा करें
PC सोशल मीडिया