बॉलीवुड की सबसे बड़ी फ्लॉप फिल्म: 60 करोड़ के बजट में सिर्फ 60 हजार की कमाई
बॉलीवुड की फ्लॉप फिल्मों की सूची में एक और नाम
फिल्म: बॉलीवुड में कई ऐसी फ़िल्में हैं जो बड़े बजट में बनीं लेकिन बॉक्स ऑफिस पर असफल रहीं। कई बार तो फ़िल्म में शामिल बड़े सितारे भी फ़िल्म की इज़्ज़त नहीं बचा पाए। अमिताभ बच्चन से लेकर सलमान खान तक, बॉलीवुड के सुपरस्टार्स के नाम कई फ्लॉप फ़िल्मों का रिकॉर्ड है। लेकिन क्या आप जानते हैं उस फिल्म का नाम, जो 45 करोड़ के बजट में बनी थी और 1 लाख रुपए भी नहीं कमा पाई?
जानें कौन है वो फिल्म?
यह फिल्म बॉलीवुड की ‘द लेडी किलर’ है। उम्मीदों के साथ रिलीज़ हुई यह फिल्म सिनेमाघरों में बुरी तरह असफल रही। फिल्म का हीरो एक प्रसिद्ध निर्माता का बेटा है, लेकिन कमजोर कहानी के कारण दर्शकों को यह पसंद नहीं आई। फिल्म ‘द लेडी किलर’ में अर्जुन कपूर मुख्य भूमिका में हैं, जो मशहूर निर्माता बोनी कपूर के बेटे हैं। भूमि पेडनेकर ने भी इस फिल्म में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
सिर्फ चंद पैसों की हुई कमाई
इस क्राइम थ्रिलर को भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी फ्लॉप फिल्मों में से एक माना जाता है। इसका बजट ₹45 करोड़ था, लेकिन कुल कमाई केवल ₹60 हज़ार रही। कहा जा रहा है कि निर्माता को इस फिल्म से सिर्फ़ 0.0001 प्रतिशत की ही कमाई हुई। इसका निर्देशन अजय बहल ने किया था और कहानी अजय ने पवन सोनी और मयंक तिवारी के साथ मिलकर लिखी थी। फिल्म का नाम ‘किलर’ था, लेकिन यह बॉक्स ऑफिस पर पिट गई।
इतने ही टिकट बिके
आपको जानकर आश्चर्य होगा कि पहले दिन भारत में फिल्म के केवल 293 टिकट ही बिके थे। फिल्म की असफलता के कई कारण थे। ऐसा भी कहा जाता है कि किसी कारणवश इस फिल्म का क्लाइमेक्स शूट नहीं हो पाया और इसे बिना क्लाइमेक्स के ही रिलीज़ कर दिया गया। लोगों को इसकी कहानी भी पसंद नहीं आई। इस फिल्म के सिर्फ़ 12 शो ही आयोजित किए गए थे। फिल्म के निर्माताओं ने ओटीटी रिलीज़ को ज़्यादा महत्व दिया, जिसकी वजह से फिल्म को यह मुकाम मिला। पहले दिन इस फिल्म ने ₹38 हज़ार की कमाई की।