बीजेपी बिहार चुनाव में सिटिंग विधायकों के टिकट काटने की तैयारी में
बिहार चुनाव की तैयारी में बीजेपी की रणनीति
बिहार चुनाव को लेकर BJP की तैयारी
बिहार में सत्ता में वापसी के लिए NDA ने सरकारी खजाने का उपयोग शुरू कर दिया है। नीतीश कुमार की सरकार ने युवाओं, महिलाओं और बेरोजगारों सहित सभी वर्गों के लिए कई योजनाएं पेश की हैं। इसके साथ ही, चुनाव आयोग आज बिहार चुनाव की तारीखों की घोषणा करेगा। इस संदर्भ में उम्मीदवारों के चयन पर भी ध्यान केंद्रित किया जा रहा है। इसी क्रम में पटना में बीजेपी की प्रदेश चुनाव समिति की बैठक आयोजित की गई थी।
बैठक में बीजेपी ने अपनी जीती हुई सीटों पर उम्मीदवारों के नामों पर विचार किया। इसमें सिटिंग विधायकों के कार्यों, फीडबैक और सर्वे रिपोर्ट पर चर्चा की गई। विधायकों की प्रदर्शन क्षमता और जीतने की संभावनाओं के साथ-साथ नए आवेदन और नामों पर भी विचार किया गया।
सूत्रों के अनुसार, पार्टी इस बार अपने एक तिहाई से अधिक विधायकों के टिकट काटने की योजना बना रही है। मौजूदा 80 में से 21 विधायकों के टिकट कटने की संभावना है। इसके पीछे जनता की नाराजगी, एंटी इंकम्बेंसी, उम्र, विवादित बयान, पार्टी के भीतर विरोध, भ्रष्टाचार के आरोप, युवाओं को प्राथमिकता और कार्यकर्ताओं के साथ खराब व्यवहार जैसी वजहें शामिल हैं।
संभावित टिकट कटने वाले विधायकों की सूची
1) नंदकिशोर यादव- पटना साहिब- (उम्र- 72 वर्ष)
2) बिरेंद्र सिंह- वजीरगंज- (उम्र- 70+ वर्ष)
3) अरूण कुमार सिन्हा- कुम्हरार- (उम्र- 70+ वर्ष)
4) विनोद नारायण झा- बेनीपट्टी- (यह सीट जेडीयू को जा सकती है)
5) भागीरथी देवी- रामनगर
6) मिश्रीलाल यादव- अलीनगर
7) रश्मि वर्मा- नरकटियागंज
8) जयप्रकाश यादव- नरपतगंज- (उम्र- 70 वर्ष)
9) विजय खेमका- पूर्णिया
10) विनय बिहारी- लौरिया
11) विद्यासागर केसरी- फारबिसगंज
12) ज्ञानेंद्र सिंह ज्ञानू- बाढ़
13) केदार प्रसाद गुप्ता- कुढ़नी
14) अमरेंद्र प्रताप सिंह- आरा (उम्र- 74+ वर्ष, आरके सिंह की नाराजगी)
15) रामसूरत राय- औराई
16) राघवेंद्र प्रताप सिंह- बड़हरा- (उम्र- 70+ वर्ष, आरके सिंह का विरोध)
17) संजय कुमार सिंह- लालगंज
18) पवन यादव- कहलगांव
19) डा सीएन गुप्ता- छपरा- (उम्र- 75+ वर्ष)
20) अशोक कुमार सिंह- पारू
21) रामनारायण मंडल- बांका
सूत्रों का कहना है कि इस बार पार्टी नए, युवा और महिलाओं को टिकटों में अधिक प्रतिनिधित्व देने की योजना बना रही है। सिटिंग विधायकों के टिकट काटने का अंतिम निर्णय बीजेपी की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में लिया जाएगा.