बीजेपी ने उत्तर प्रदेश, पंजाब और गुजरात के नए प्रभारी नियुक्त किए
बीजेपी में नए प्रदेश प्रभारी की नियुक्ति
नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने आज उत्तर प्रदेश, पंजाब और गुजरात के लिए नए प्रदेश प्रभारी और सह-प्रभारी नियुक्त किए हैं। इस आदेश के अनुसार, राष्ट्रीय महामंत्री और राज्यसभा सांसद विनोद तावड़े को उत्तर प्रदेश का प्रभारी बनाया गया है, जबकि राष्ट्रीय मंत्री जगदीश ईश्वरभाई पटेल को सह-प्रभारी के रूप में नियुक्त किया गया है।
पंजाब के लिए डॉ. सतीश पुनिया को प्रभारी के रूप में चुना गया है, जो राष्ट्रीय महामंत्री और राज्यसभा सांसद हैं। गुजरात के प्रभारी के तौर पर तरुण चुग, जो सांसद और राष्ट्रीय कार्यालय प्रभारी हैं, को नियुक्त किया गया है।
ये नियुक्तियाँ तुरंत प्रभाव से लागू हो गई हैं। अन्य राज्यों के प्रभारी की नियुक्ति समय के अनुसार की जाएगी, जबकि वर्तमान प्रभारी व्यवस्था जारी रहेगी।