×

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के नतीजे: लाइव स्ट्रीमिंग और अपडेट्स

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के परिणामों की लाइव स्ट्रीमिंग 14 नवंबर को होगी। मतदान के दो चरणों के बाद, सभी की नजरें मतगणना पर हैं। जानें कौन बनेगा मुख्यमंत्री और किस उम्मीदवार की किस्मत चमकेगी। लाइव अपडेट्स के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और जानें चुनावी नतीजों की पल-पल की जानकारी।
 

बिहार विधानसभा चुनाव परिणाम 2025 की लाइव स्ट्रीमिंग

Bihar Election Result 2025 Live StreamingImage Credit source: सांकेतिक तस्वीर


Bihar Vidhan Sabha Chunav Result 2025 LIVE Streaming: बिहार विधानसभा चुनाव के 243 सीटों पर मतदान दो चरणों में संपन्न हुआ है, और अब सभी की निगाहें 14 नवंबर को होने वाली मतगणना पर हैं। पहले चरण में 121 सीटों के लिए 6 नवंबर को और दूसरे चरण में 122 सीटों के लिए 11 नवंबर को वोटिंग हुई। एग्जिट पोल के अनुसार, नीतीश कुमार की सरकार फिर से बनती दिख रही है, लेकिन असली तस्वीर 14 नवंबर को ही स्पष्ट होगी कि कौन मुख्यमंत्री बनेगा।


गिनती सुबह 8 बजे शुरू होगी और 10 बजे तक रुझान आने लगेंगे, लेकिन अंतिम परिणाम के लिए शाम तक का इंतजार करना पड़ सकता है। बिहार के मुख्यमंत्री पद के लिए उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला शुक्रवार (14 नवंबर) को होगा।


Bihar Election Result 2025 LIVE Streaming: घर बैठे ऐसे देखें लाइव स्ट्रीमिंग


आप टीवी9 भारतवर्ष की आधिकारिक वेबसाइट, सोशल मीडिया और यूट्यूब चैनल के माध्यम से बिहार चुनाव के ताजे और सटीक नतीजों की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। इससे आपको यह जानने में मदद मिलेगी कि कौन सा उम्मीदवार किस सीट पर आगे है।


हमने आपके लिए TV9 Bharatvarsh के यूट्यूब अकाउंट का लाइव स्ट्रीमिंग लिंक नीचे दिया है। गिनती सुबह 8 बजे से शुरू होगी, लेकिन आप सुबह 6 बजे से चुनाव परिणामों के लाइव अपडेट्स के लिए हमारे साथ जुड़े रह सकते हैं। यूट्यूब पर लाइव स्ट्रीमिंग सुबह 6 बजे शुरू होगी।


  • TV9 Bharatvarsh LIVE TV के लिए यहां क्लिक करें.
  • बिहार चुनाव 2025 से संबंधित सभी लेटेस्ट खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें.


14 नवंबर को इन उम्मीदवारों की ‘किस्मत’ का फैसला


बिहार में मुख्य मुकाबला NDA और महागठबंधन के बीच है। महागठबंधन ने तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री पद का चेहरा घोषित किया है, जबकि NDA की ओर से कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। प्रशांत किशोर अपनी जन सुराज पार्टी के साथ चुनावी मैदान में हैं। इस बार रिकॉर्ड वोटिंग हुई है, और एग्जिट पोल NDA की सरकार बनने का दावा कर रहे हैं।


इस बार तेजस्वी यादव (RJD), तेज प्रताप यादव (JanshaktiJD), विजय कुमार सिन्हा (बीजेपी), नीतीश कुमार (जेडीयू), नरेंद्र कुमार सिंह उर्फ बोगो सिंह (आरजेडी), अनंत कुमार सिंह (जेडीयू), डॉ इंद्रदीप चंद्रवंशी (कांग्रेस), मैथिली ठाकुर (बीजेपी), आलोक रंजन (बीजेपी), नीरज कुमार सिंह (बीजेपी) जैसे कई उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं।