×

बिहार में पत्नी ने पति की जीभ काटकर निगली, मामला चौंकाने वाला

बिहार के गयाजी में एक अजीबोगरीब घटना ने सबको चौंका दिया है, जहां एक पत्नी ने अपने पति की जीभ काटकर निगल लिया। पति को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस घटना के पीछे की कहानी और पत्नी की रहस्यमय हरकतें जानने के लिए पढ़ें पूरा लेख।
 

अजीबोगरीब घटना से दंग रह गए लोग


बिहार के गयाजी से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जिसमें एक महिला ने अपने पति की जीभ काटकर उसे निगल लिया। इस घटना ने सभी को हैरान कर दिया। पति खून से लथपथ होकर तड़पने लगा, जिसे देखकर पत्नी ने सारा खून भी पी लिया और फिर वहां से भाग गई। पति को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया।


पीड़ित व्यक्ति का नाम मुकेश दास है, जिसकी उम्र 36 वर्ष है। जीभ कटने के कारण वह अब बोल नहीं पा रहा है। यह घटना खिजरसराय क्षेत्र की है। मुकेश की पत्नी एक आशा वर्कर है। मुकेश के अनुसार, उसकी पत्नी ने उसे चिकनी-चुपड़ी बातों में फंसाकर यह सब किया।


मुकेश ने बताया कि सोमवार की शाम जब वह घर आया, तब उसने जलजीरा पिया। इसी दौरान उसकी पत्नी सुनीता उसके पास आई और कहने लगी कि उसने जहर पी लिया है। मुकेश ने उसे समझाने की कोशिश की कि ऐसा नहीं है।


सुनीता ने मुकेश से जीभ दिखाने के लिए कहा। पहले मुकेश ने जीभ नहीं दिखाई, लेकिन बाद में उसने सुनीता की बात मान ली। जैसे ही उसने जीभ बाहर निकाली, सुनीता ने झपट्टा मारकर जीभ काट ली और उसे निगल लिया।


सच्चाई का खुलासा

शुरुआत में मुकेश ने पुलिस को झूठी कहानी सुनाई कि वह घर में पंखा ठीक कर रहा था और गिरने के कारण उसकी जीभ कट गई। लेकिन जब उससे सच्चाई बताने के लिए कहा गया, तो उसने पूरी घटना का खुलासा किया।


मुकेश ने बताया कि उसकी पत्नी सुनीता अजीब हरकतें करती है। एक बार उसने अपनी बेटी को लेकर पहली मंजिल से कूद गई थी, लेकिन दोनों को कुछ नहीं हुआ। मुकेश को लगता है कि सुनीता में कोई अद्भुत शक्ति है।


मुकेश और सुनीता के तीन बच्चे हैं, जिनमें दो बेटे और एक बेटी शामिल हैं। सभी बच्चे अभी दादा-दादी के पास रह रहे हैं। घटना के बाद से सुनीता फरार है, और पुलिस उसकी तलाश कर रही है।