बाबा वेंगा की 2026 की भविष्यवाणी: क्या विश्व युद्ध की आशंका है?
बाबा वेंगा की भविष्यवाणी 2026
बाबा वेंगा की भविष्यवाणी 2026: शनिवार, 28 फरवरी को, इजरायल और अमेरिका ने एक संयुक्त खुफिया ऑपरेशन के तहत खामेनेई के निवास पर हमला किया, जिसमें उनकी मृत्यु हो गई। इस हमले में इरान के कई शीर्ष नेता और सैन्य अधिकारी मारे गए हैं।
इस बीच, बुल्गारिया की प्रसिद्ध भविष्यवक्ता बाबा वेंगा की 2026 के लिए की गई भविष्यवाणी फिर से चर्चा का विषय बन गई है। उन्होंने कहा था कि इस वर्ष पूर्वी क्षेत्र में एक बड़ा युद्ध शुरू हो सकता है, जिसका असर धीरे-धीरे पूरी दुनिया पर पड़ेगा।
इरान पर हमले के बाद बाबा वेंगा की भविष्यवाणी फिर से सुर्खियों में
सोशल मीडिया पर यह दावा किया जा रहा है कि वर्तमान घटनाक्रम उसी भविष्यवाणी की ओर इशारा कर रहे हैं। बाबा वेंगा ने यह भी कहा था कि इस युद्ध में बड़ी शक्तियां आमने-सामने आ सकती हैं और यूरोप को भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है।
उन्होंने भविष्यवाणी की थी कि मार्च-अप्रैल 2026 में एक भयानक युद्ध शुरू हो सकता है। इस युद्ध के बाद उनकी एक और भविष्यवाणी लोगों को चिंतित कर रही है, जिसमें उन्होंने कहा था कि रूस और अमेरिका जैसे शक्तिशाली देश एक-दूसरे के खिलाफ हो सकते हैं।
बाबा वेंगा ने यह भी कहा था कि युद्ध का सबसे अधिक प्रभाव पश्चिमी देशों पर पड़ेगा और यूरोप को सबसे बड़ा नुकसान उठाना होगा। उन्होंने भविष्यवाणी की थी कि तबाही के बाद यूरोप की भूमि बंजर हो सकती है। इसके साथ ही, उन्होंने रूस को एक बड़ी वैश्विक शक्ति के रूप में उभरने की बात कही थी।
बाबा वेंगा की कई भविष्यवाणियाँ पहले भी सच हो चुकी हैं
- सोवियत संघ का पतन
- अमेरिका में 9/11 का आतंकी हमला
- टेक्नोलॉजी का विकास
- चीन का विकास
- स्मार्टफोन्स का बढ़ता प्रभाव
- आतंकवाद में वृद्धि
- 2025 में म्यांमार में भूकंप
- 2025 में विभिन्न युद्ध (भारत-पाकिस्तान, पाकिस्तान-अफगानिस्तान, इज़रायल-ईरान और थाईलैंड-कंबोडिया)