बांग्लादेश की टीम ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए किया ऐलान
बांग्लादेश की क्रिकेट टीम का नया ऐलान
बांग्लादेश: वर्तमान में भारत में आईपीएल 2026 का आयोजन हो रहा है, लेकिन बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने इस बार अपने एकमात्र खिलाड़ी मुस्ताफिजुर रहमान को बाहर करने के बाद किसी अन्य खिलाड़ी को आईपीएल में शामिल नहीं किया। इसी कारण बांग्लादेश ने भारत में होने वाले आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 में भाग नहीं लिया था।
हालांकि, बांग्लादेश में राजनीतिक बदलाव के बाद अब स्थिति में सुधार हुआ है। अब बांग्लादेश में आईपीएल का प्रसारण फिर से शुरू हो गया है। इसके साथ ही, बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए अपनी टीम की घोषणा कर दी है।
बांग्लादेश की टीम में शामिल खिलाड़ी
बांग्लादेश को न्यूजीलैंड के खिलाफ अपने घर में 3 मैचों की वनडे सीरीज खेलनी है। इस सीरीज के लिए बांग्लादेश ने उन्हीं खिलाड़ियों को चुना है, जिन्हें पाकिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज में मौका दिया गया था। हालांकि, बांग्लादेश को उस सीरीज में पाकिस्तान से 1-2 से हार का सामना करना पड़ा था।
इस टीम की कप्तानी मेहदी हसन मिराज करेंगे। तेज गेंदबाजी में नाहिद राणा, तस्कीन अहमद, मुस्तफिजुर रहमान और शोरिफुल इस्लाम को शामिल किया गया है। ये सभी गेंदबाज पाकिस्तान के खिलाफ बेहतरीन प्रदर्शन कर चुके हैं। बल्लेबाजी में भी बांग्लादेश की टीम मजबूत है, जिसमें सौम्या सरकार, सैफ हसन, तनजीद हसन, नजमुल हुसैन शान्तो, तौहीद हृदोय और लिट्टन दास जैसे प्रमुख बल्लेबाज शामिल हैं।
वनडे सीरीज का कार्यक्रम
बांग्लादेश और न्यूजीलैंड के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज का आयोजन किया जाएगा। यह सीरीज 17 अप्रैल से ढाका में शुरू होगी, दूसरा मैच 20 अप्रैल को ढाका में और तीसरा और अंतिम मैच 23 अप्रैल को चटगांव में खेला जाएगा।
पहला वनडे: 17 अप्रैल, ढाका
दूसरा वनडे: 20 अप्रैल, ढाका
तीसरा वनडे: 23 अप्रैल, चटगांव
न्यूजीलैंड के खिलाफ बांग्लादेश टीम
मेहदी हसन मिराज (कप्तान), सौम्या सरकार, सैफ हसन, तनजीद हसन, नजमुल हुसैन शान्तो, तौहीद हृदोय, लिट्टन दास, अफीफ हुसैन, महिदुल इस्लाम, रिशाद हुसैन, तनवीर इस्लाम, मुस्तफिजुर रहमान, तस्कीन अहमद, शोरफुल इस्लाम, नाहिद राणा।