×

बलिया में नाबालिग के अपहरण और सामूहिक दुष्कर्म का मामला, एक आरोपी गिरफ्तार

बलिया जिले में एक नाबालिग किशोरी के अपहरण और सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य की तलाश जारी है। किशोरी के साथ हुई इस घटना ने क्षेत्र में हड़कंप मचा दिया है। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी के खिलाफ गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया है। जानें इस घटना के सभी विवरण और पुलिस की कार्रवाई के बारे में।
 

बलिया में नाबालिग किशोरी के साथ दुष्कर्म की घटना

बलिया जिले के पकड़ी थाना क्षेत्र में एक नाबालिग किशोरी का अपहरण कर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पुलिस के एक अधिकारी ने रविवार को इस घटना की जानकारी दी।


अधिकारी ने बताया कि इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार, 14 वर्षीय किशोरी 26 सितंबर की रात पड़ोसी के जन्मदिन समारोह में गई थी। घर लौटते समय सुखपुरा थाना क्षेत्र के असेगा गांव के राजा कुमार पासवान और एक अन्य अज्ञात युवक ने उसे जबरन मोटरसाइकिल पर बैठा लिया और एक सुनसान स्थान पर ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया।


किशोरी ने बताया कि घटना के बाद दोनों युवक मौके से फरार हो गए। अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) दिनेश कुमार शुक्ला ने बताया कि किशोरी की मां की शिकायत पर पकड़ी थाना में राजा कुमार पासवान और एक अज्ञात युवक के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 370(2) और 137(2) (सामूहिक बलात्कार और अपहरण) तथा यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया।


एएसपी ने बताया कि आरोपी राजा किशोरी का रिश्तेदार है। पुलिस ने शनिवार को राजा कुमार पासवान को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी को घटना में प्रयुक्त असलहे की बरामदगी के लिए बगहां पुलिया के पास ले गई।


राजा ने पुलिया के नीचे छिपाए गए असलहे से पुलिस टीम पर हमला कर दिया, जिसके बाद पुलिस ने जवाबी कार्रवाई में आरोपी के दाहिने पैर में गोली मार दी।


एएसपी ने बताया कि राजा को स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने उसके कब्जे से एक देशी तमंचा और कारतूस भी बरामद किया है और मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।