बदायूं में बहू ने ससुर पर दुष्कर्म का आरोप लगाया
बदायूं में रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला
UP News: उत्तर प्रदेश के बदायूं से एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां एक बहू ने अपने ससुर पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। विवाहित महिला ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराते हुए कहा कि पिछले एक महीने से उसके ससुर ने उसे लगातार धमकाकर दुष्कर्म किया। जब उसने इस बारे में अपने पति को बताया, तो पति ने उसे चुप रहने के लिए कहा। पुलिस ने महिला की शिकायत के बाद मामले की जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार, सोमवार को अलापुर थाना क्षेत्र के एक गांव की निवासी विवाहिता ने पुलिस चौकी में जाकर अपनी आपबीती सुनाई और न्याय की गुहार लगाई। महिला का कहना है कि उसका ससुर पिछले एक महीने से उसे डराकर दुष्कर्म कर रहा है।
विवाहिता ने बताया कि यह घिनौनी हरकत ससुर पति के घर से बाहर जाने के बाद करता था। उसने अपने पति को इस बारे में बताया, लेकिन पति ने उसे चुप रहने के लिए कहा।