×

बच्चे के साधारण लंच बॉक्स ने सोशल मीडिया पर मचाई धूम

एक सरकारी स्कूल के बच्चे का साधारण लंच बॉक्स सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। इस वीडियो में बच्चे ने अपनी रोटी और चीनी का टिफिन खोला, जिसे देखकर शिक्षक ने पूरी क्लास से ताली बजवाई। इस घटना ने 'अमीरी-गरीबी' की दीवार को तोड़ दिया और लोगों को भावुक कर दिया। जानिए इस वीडियो की पूरी कहानी और कैसे इसने लाखों लोगों का दिल जीता।
 

सरकारी स्कूल का भावुक करने वाला वीडियो

Roti Chini Viral Video: वर्तमान समय में, जब स्कूलों में बच्चों के महंगे लंच बॉक्स लाने की प्रतिस्पर्धा बढ़ गई है, एक सरकारी स्कूल का वीडियो ने ‘अमीरी-गरीबी’ की दीवार को तोड़ दिया है। एक छोटे बच्चे के साधारण लंच बॉक्स ने सोशल मीडिया पर ऐसा असर डाला कि देखने वाले भी भावुक हो गए।


Viral Video: बच्चे का लंच बॉक्स देख पूरी क्लास ने बजाई तालियां, टीचर के अंदाज ने सबको भावुक कर दिया!


इस वायरल वीडियो में एक मासूम बच्चा अपना टिफिन खोलता है, जिसमें न तो पनीर की सब्जी है और न ही पराठा, केवल एक सूखी रोटी और उस पर थोड़ी चीनी है। शायद गरीबी के कारण माता-पिता के पास यही सबसे अच्छा विकल्प था।


आमतौर पर ऐसी स्थिति में बच्चे शर्मिंदगी महसूस करते हैं, लेकिन वहां के शिक्षक ने एक अनोखे अंदाज में पूरी कहानी बदल दी। उन्होंने बच्चे को हीन भावना से बचाने के लिए मुस्कुराते हुए पूरी क्लास से ताली बजवाई। फिर उस साधारण खाने को ‘बेस्ट लंच’ घोषित करते हुए बाकी बच्चों से पूछा कि कौन-कौन कल अपने घर से रोटी-चीनी लाएगा? वीडियो में देखा जा सकता है कि पूरी क्लास ने एक साथ हाथ उठाए।


इंस्टाग्राम पर @up2date.ind नाम के अकाउंट से साझा किए गए इस वीडियो को अब तक लगभग 2 करोड़ बार देखा जा चुका है, और 13 लाख से अधिक लोगों ने इसे लाइक किया है। कमेंट सेक्शन में नेटिजन्स भावुक हैं और शिक्षक की प्रशंसा कर रहे हैं। एक ने लिखा, 'काश हर स्कूल में ऐसा शिक्षक हो, जो किताबों से ज्यादा जिंदगी और समानता का पाठ पढ़ा सके।' दूसरे ने कहा, 'भावुक कर दिया।'


वीडियो देखें

यहां देखिए वीडियो














View this post on Instagram
























A post shared by Up2Date India (@up2date.ind)