प्रेमी के साथ लड़की का वीडियो हुआ वायरल, पिता ने किया ऐसा कि सब रह गए दंग
सोशल मीडिया पर छाया वीडियो
सोशल मीडिया पर एक प्रेमी जोड़े का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में प्रेमी और प्रेमिका एक-दूसरे को गले लगाते हुए नजर आ रहे हैं। लेकिन अगले कुछ मिनटों में जो हुआ, वह किसी ने नहीं सोचा था।
जब दोनों एक-दूसरे की बाहों में थे, तभी लड़की के पिता की नजर उन पर पड़ गई। इसके बाद पिता ने जो किया, वह सब कुछ कैमरे में कैद हो गया। इस वीडियो ने हजारों व्यूज बटोर लिए हैं और नेटिजन्स इस पर जमकर कमेंट कर रहे हैं।
पिता का गुस्सा
वायरल वीडियो में लगभग एक मिनट का दृश्य है, जिसमें लड़की और उसका प्रेमी सड़क किनारे बस स्टैंड पर खड़े हैं। दोनों एक-दूसरे को गले लगाते हैं, लेकिन तभी लड़की के पिता की नजर उन पर पड़ जाती है। पिता अपनी कार में बैठे थे और जब उन्होंने अपनी बेटी को किसी अनजान लड़के के साथ देखा, तो उनका गुस्सा बढ़ गया।
पिता तुरंत गाड़ी से बाहर निकले और अपनी बेटी के पास पहुंचे। उन्होंने बेटी पर गुस्सा किया और उसे कार में बिठा लिया। वीडियो के अंत में देखा जा सकता है कि पिता सीधे प्रेमी के पास पहुंचे और उसे धमकाते हुए नजर आए। प्रेमी चुपचाप खड़ा रहा। यह वीडियो कब और कहां का है, इसकी जानकारी अभी तक नहीं मिली है। इसे एक्स पर @Deadlykalesh नाम के हैंडल से भी शेयर किया गया है।